Matthew 21:42 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yeeshu ne un se kaha, kya tum ne kabhee paavitra shaasr men yah naheen paddha, ki jis patthr ko rajaamistriayon ne nikamma ttharaya tha, vahee kone ke sire ka patthr ho gaya?
Hindi 2017 (नया नियम)
यीशु ने उनसे कहा, “क्या तुम ने कभी पवित्र शास्त्र में यह नहीं पढ़ा: “जिस पत्थर को राजमिस्त्रियों ने निकम्मा ठहराया था, वही कोने के सिरे का पत्थर हो गया? यह प्रभु की ओर से हुआ, और हमारे देखने में अद्भुत है,”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु ने उनसे कहा, “क्या तुमने शास्त्र का वह वचन नहीं पढ़ा: ‘जिस पत्थर को मकान बनाने वालों ने बेकार समझा, वही कोने का सबसे अधिक महत्वपूर्ण पत्थर बन गया? ऐसा प्रभु के द्वारा किया गया जो हमारी दृष्टि में अद्भुत है।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने उनसे कहा, “क्या तुम लोगों ने धर्मग्रन्थ में कभी यह नहीं पढ़ा: ‘कारीगरों ने जिस पत्थर को बेकार समझ कर फेंक दिया था, वही कोने की नींव का पत्थर बन गया है। यह प्रभु का कार्य है और हमारी दृष्टि में अद्भुत है।’?
Hindi Bible HHBD
यीशु ने उन से कहा, क्या तुम ने कभी पवित्रा शास्त्रा में यह नहीं पढ़ा, कि जिस पत्थर को राजमिस्त्रियों ने निकम्मा ठहराया था, वही कोने के सिरे का पत्थर हो गया?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu ulog se bolis, “Tumme jaane ke chaahi ki Baaibal meñ kaa bataay hei, ‘Jon patthar ke kaapenṭa log bagal meñ feñk deen raha, wahi kona ke sab se sundar patthar ban gais hei. I Prabhu karis hei aur dekhe meñ hamme bahut achchha lage hei.” ’
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यीशु ने उनसे कहा, “क्या तुमने कभी पवित्रशास्त्र में यह नहीं पढ़ा: ‘जिस पत्थर को राजमिस्त्रियों ने निकम्मा ठहराया था, वही कोने के सिरे का पत्थर हो गया? यह प्रभु की ओर से हुआ, और हमारी दृष्टि में अद्भुत है। ’
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यीशु ने उनसे कहा, “क्या तुमने कभी पवित्रशास्त्र में नहीं पढ़ा: जिस पत्थर को राजमिस्त्रियों ने ठुकरा दिया, वही कोने का प्रमुख पत्थर बन गया? यह प्रभु की ओर से हुआ, और हमारी दृष्टि में अद्भुत है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
येशु ने उनसे कहा, “क्या आपने पवित्र शास्त्र में कभी नहीं पढ़ा: “ ‘जिस पत्थर को राजमिस्त्रियों ने अनुपयोगी घोषित कर दिया था, वही कोने का मुख्य पत्थर बन गया. यह प्रभु की ओर से हुआ और यह हमारी दृष्टि में अनूठा है’?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यीशु ने उनसे कहा, “क्या तुम ने कभी पवित्रशास्त्र में यह नहीं पढ़ा: ‘जिस पत्थर को राजमिस्त्रियों ने बेकार समझा था, वही कोने के सिरे का पत्थर हो गया यह प्रभु की ओर से हुआ, और हमारे देखने में अद्भुत है।?’