Matthew 22:4 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir us ne aur dason ko yah kahakar bheja, ki nevatahaariyon se kaho, dekho maain bhoj taaiyar kar chuka hoo, aur mere baail aur pale huae pashu mare gaae haain: aur sab kuchh taaiyar haai byah ke bhoj men ao.
Hindi 2017 (नया नियम)
”फिर उसने और दासों को यह कहकर भेजा, कि निमंत्रित लोगों से कहो: देखो, मैं भोज तैयार कर चुका हूँ, और मेरे बैल और पले हुए पशु मारे गए हैं: और सब कुछ तैयार है; ब्‍याह के भोज में आओ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“उसने अपने सेवकों को फिर भेजा, उसने कहा कि जिन लोगों को विवाह भोज पर बुलाया गया है उनसे कहो, ‘देखो मेरी दावत तैयार है। मेरे साँडों और मोटे ताजे पशुओं को काटा जा चुका है। सब कुछ तैयार है। ब्याह की दावत में आ जाओ।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा ने फिर दूसरे सेवकों को यह कहते हुए भेजा, ‘अतिथियों से कहना − देखिए! मैंने अपने भोज की तैयारी कर ली है। मेरे बैल और मोटे-मोटे पशु मारे जा चुके हैं। सब कुछ तैयार है; विवाह-भोज में पधारिए।’
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने और दासों को यह कहकर भेजा, कि नेवताहारियों से कहो, देखो; मैं भोज तैयार कर चुका हूं, और मेरे बैल और पले हुए पशु मारे गए हैं: और सब कुछ तैयार है; ब्याह के भोज में आओ।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Fir u, aur naukar ke i bol ke bhejis, ‘Khaana taiyaar hei! Hamaar beil aur paaltu jaanwar kaṭaay gain hei, aur sab kuchh taiyaar hoi gais hei. Saadi ke paaṭi meñ aao!’
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने और दासों को यह कहकर भेजा, ‘निमन्त्रित लोगों से कहो: देखो, मैं भोज तैयार कर चुका हूँ, मेरे बैल और पले हुए पशु मारे गए हैं, और सब कुछ तैयार है; विवाह के भोज में आओ।’
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर उसने अन्य दासों को यह कहकर भेजा ‘आमंत्रित लोगों से कहो, “देखो, मैंने अपना भोज तैयार कर लिया है, मेरे बैल और पले हुए पशु काटे जा चुके हैं, और सब कुछ तैयार है; विवाह-भोज में आओ।” ’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“राजा ने अन्य सेवकों को यह कहकर भेजा, ‘आमंत्रित अतिथियों से कहो, “मैंने अपने भोज की सारी तैयारी कर ली है. मोटे-ताजे पशुओं को काटे हैं, अच्छे व्यंजन बनाए जा चुके हैं. सब कुछ तैयार है, भोज में पधारिए.” ’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने और दासों को यह कहकर भेजा, ‘निमंत्रित लोगों से कहो: देखो, मैं भोज तैयार कर चुका हूँ, और मेरे बैल और पले हुए पशु मारे गए हैं और सब कुछ तैयार है; विवाह के भोज में आओ।’