Matthew 23:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi 2017 (नया नियम)
[“हे कपटी शास्‍त्रियो और फरीसियो, तुम पर हाय! तुम विधवाओं के घरों को खा जाते हो, और दिखाने के लिए बड़ी देर तक प्रार्थना करते रहते हो: इसलिये तुम्‍हें अधिक दण्‍ड मिलेगा।]
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
[“ढोंगी शास्‍त्रियो और फरीसियो! धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम विधवाओं की सम्‍पत्ति हड़प जाते हो और दिखावे के लिए लम्‍बी-लम्‍बी प्रार्थनाएँ करते हो। इस कारण तुम्‍हें अधिक दण्‍ड मिलेगा। ]
Hindi Bible HHBD
.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
[हे कपटी शास्त्रियो और फरीसियो, तुम पर हाय! तुम विधवाओं के घरों को खा जाते हो, और दिखाने के लिए बड़ी देर तक प्रार्थना करते रहते हो: इसलिये तुम्हें अधिक दण्ड मिलेगा। ]
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
[हे पाखंडी शास्‍त्रियो और फरीसियो, तुम पर हाय! क्योंकि तुम विधवाओं के घरों को हड़पते हो; और दिखावे के लिए लंबी-लंबी प्रार्थना करते हो, इसलिए तुम कठोर दंड पाओगे।]
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
धिक्कार है तुम पर पाखंडी, फ़रीसियो, शास्त्रियो! तुम लम्बी-लम्बी प्रार्थनाओं का ढोंग करते हुए विधवाओं की संपत्ति निगल जाते हो. इसलिये अधिक होगा तुम्हारा दंड.]
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
[हे कपटी शास्त्रियों और फरीसियों, तुम पर हाय! तुम विधवाओं के घरों को खा जाते हो, और दिखाने के लिए बड़ी देर तक प्रार्थना करते रहते हो: इसलिए तुम्हें अधिक दण्ड मिलेगा।]