Matthew 23:15 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he kapattee shaastriayon aur fareeasiyon tum par haya! tum aek jan ko apane mat men lane ke liye sare jal aur thl men firate ho, aur jab vah mat men a jata haai, to use apane se doona narakeey bana dete ho..
Hindi 2017 (नया नियम)
”हे कपटी शास्त्रियों और फरीसियों तुम पर हाय! तुम एक जन को अपने मत में लाने के लिये सारे जल और थल में फिरते हो, और जब वह मत में आ जाता है, तो उसे अपने से दूना नारकीय बना देते हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“अरे कपटी धर्मशास्त्रियों और फरीसियों! तुम्हें धिक्कार है। तुम किसी को अपने पंथ में लाने के लिए धरती और समुद्र पार कर जाते हो। और जब वह तुम्हारे पंथ में आ जाता है तो तुम उसे अपने से भी दुगुना नरक का पात्र बना देते हो!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“ढोंगी शास्त्रियो और फरीसियो! धिक्कार है तुम्हें! तुम एक मनुष्य को अपने सम्प्रदाय में लाने के लिए जमीन-आसमान एक कर देते हो; परन्तु जब वह तुम्हारे सम्प्रदाय में आ जाता है, तो उसे अपने से दुगुना नारकीय बना देते हो।
Hindi Bible HHBD
हे कपटी शास्त्रियों और फरीसियों तुम पर हाय! तुम एक जन को अपने मत में लाने के लिये सारे जल और थल में फिरते हो, और जब वह मत में आ जाता है, तो उसे अपने से दूना नारकीय बना देते हो।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
“E pakhanḍi, Farisi aur Shaastri log, tum pe haay hei! Tum admi log ke aapan bagal ghumaay ke khaatir, jameen aur paani ek kar deta hei, aur jab u aay jaay hei, tab uske aapan se bhi jaada narak jaay laayk banaay deta hei!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हे कपटी शास्त्रियो और फरीसियो, तुम पर हाय! तुम एक जन को अपने मत में लाने के लिये सारे जल और थल में फिरते हो, और जब वह मत में आ जाता है तो उसे अपने से दूना नारकीय बना देते हो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“हे पाखंडी शास्त्रियो और फरीसियो, तुम पर हाय! क्योंकि तुम एक व्यक्ति को अपने मत में लाने के लिए जल और थल में फिरते हो, और जब वह आ जाता है तो तुम उसे अपने से दुगुना नारकीय बना देते हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“धिक्कार है तुम पर पाखंडी, फ़रीसियो, शास्त्रियो! तुम एक व्यक्ति को अपने मत में लाने के लिए लम्बी-लम्बी जल और थल यात्राएं करते हो. उसके तुम्हारे मत में सम्मिलित हो जाने पर तुम उसे नर्क की आग के दंड का दो गुणा अधिकारी बना देते हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हे कपटी शास्त्रियों और फरीसियों तुम पर हाय! तुम एक जन को अपने मत में लाने के लिये सारे जल और थल में फिरते हो, और जब वह मत में आ जाता है, तो उसे अपने से दुगना नारकीय बना देते हो।