Matthew 23:37 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he yarooshalem, he yarooshalema too jo bhavishyadvktaon ko mar dalata haai, aur jo tere pas bheje gaa, unhen patthravah karata haai, kitanee hee bar maain ne chaha ki jaaise murgee apane bachchon ko apane pankhon ke neeche ikatthe karatee haai, vaaise hee maain bhee tere balakon ko ikatthe kar loo, parantu tum ne n chaha.
Hindi 2017 (नया नियम)
”हे यरूशलेम, हे यरूशलेम! तू जो भविष्यद्वक्ताओं को मार डालता है, और जो तेरे पास भेजे गए, उन्हें पत्थरवाह करता है, कितनी ही बार मैंने चाहा कि जैसे मुर्गी अपने बच्चों को अपने पँखों के नीचे इकट्ठे करती है, वैसे ही मैं भी तेरे बालकों को इकट्ठे कर लूँ, परन्तु तुम ने न चाहा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“ओ यरूशलेम, यरूशलेम! तू वह है जो नबियों की हत्या करता है और परमेश्वर के भेजे दूतों को पत्थर मारता है। मैंने कितनी बार चाहा है कि जैसे कोई मुर्गी अपने चूज़ों को अपने पंखों के नीचे इकट्ठा कर लेती है वैसे ही मैं तेरे बच्चों को एकत्र कर लूँ। किन्तु तुम लोगों ने नहीं चाहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“ओ यरूशलेम नगरी! यरूशलेम नगरी! तू नबियों की हत्या करती है और अपने पास भेजे हुए संदेश-वाहकों को पत्थरों से मार डालती है। मैंने कितनी बार चाहा कि तेरी सन्तान को वैसे ही एकत्र कर लूँ, जैसे मुर्गी अपने बच्चों को अपने पंखों के नीचे एकत्र कर लेती है, परन्तु तूने मुझे यह करने नहीं दिया।
Hindi Bible HHBD
हे यरूशलेम, हे यरूशलेम; तू जो भविष्यद्वक्ताओं को मार डालता है, और जो तेरे पास भेजे गए, उन्हें पत्थरवाह करता है, कितनी ही बार मैं ने चाहा कि जैसे मुर्गी अपने बच्चों को अपने पंखों के नीचे इकट्ठे करती है, वैसे ही मैं भी तेरे बालकों को इकट्ठे कर लूं, परन्तु तुम ने न चाहा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
“E Yarushalam, E Yarushalam! Tum nabi log ke maar deta hei, aur jon tumhaar lage bheja jaay hei, ulog ke patthar se maar deta hei! Ham ketna dafe maañgta raha ki jeise murgi aapan bachcha ke aapan pañkha ke nichche baṭor ke rakkhe hei, weisaiyeñ ham bhi tumhaar bachchan ke aapan sharan meñ le lei, lekin tum i nai chaaha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हे यरूशलेम, हे यरूशलेम! तू भविष्यद्वक्ताओं को मार डालता है, और जो तेरे पास भेजे गए, उन पर पथराव करता है। कितनी ही बार मैं ने चाहा कि जैसे मुर्गी अपने बच्चों को अपने पंखों के नीचे इकट्ठा करती है, वैसे ही मैं भी तेरे बालकों को इकट्ठा कर लूँ, परन्तु तुमने न चाहा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“हे यरूशलेम, हे यरूशलेम! तू जो भविष्यवक्ताओं को मार डालती है और जो तेरे पास भेजे गए, उन पर पथराव करती है। मैंने कितनी बार चाहा कि जैसे मुरगी अपने बच्चों को पंखों तले इकट्ठा करती है, वैसे ही तेरे बच्चों को इकट्ठा करूँ, परंतु तूने न चाहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“येरूशलेम! ओ येरूशलेम! तू भविष्यद्वक्ताओं की हत्या करता तथा उनका पथराव करता है, जिन्हें तेरे लिए भेजा जाता है. कितनी बार मैंने यह प्रयास किया कि तेरी संतान को इकट्ठा कर एकजुट करूं, जैसे मुर्गी अपने चूज़ों को अपने पंखों के नीचे इकट्ठा करती है किंतु तूने न चाहा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हे यरूशलेम, हे यरूशलेम! तू जो भविष्यद्वक्ताओं को मार डालता है, और जो तेरे पास भेजे गए, उन्हें पथराव करता है, कितनी ही बार मैंने चाहा कि जैसे मुर्गी अपने बच्चों को अपने पंखों के नीचे इकट्ठा करती है, वैसे ही मैं भी तेरे बालकों को इकट्ठा कर लूँ, परन्तु तुम ने न चाहा।