Matthew 25:26 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
usake svamee ne use uttr diya, ki he dushtt aur alasee dasa jab yah too janata tha, ki jahan maain ne naheen boya vahan se kattta hoon aur jahan maain ne naheen chheetta vahan se battorata hoon.
Hindi 2017 (नया नियम)
”उसके स्वामी ने उसे उत्तर दिया, कि हे दुष्ट और आलसी दास; जब यह तू जानता था, कि जहाँ मैं ने नहीं बोया वहाँ से काटता हूँ; और जहाँ मैं ने नहीं छींटा वहाँ से बटोरता हूँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“उत्तर में उसके स्वामी ने उससे कहा, ‘तू एक बुरा और आलसी दास है, तू जानता है कि मैं बिन बोये काटता हूँ और जहाँ मैंने बीज नहीं बोये, वहाँ से फसल बटोरता हूँ
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्वामी ने उसे उत्तर दिया, ‘दुष्ट और आलसी सेवक! तुझे मालूम था कि मैंने जहाँ नहीं बोया, वहाँ काटता हूँ और जहाँ नहीं बिखेरा, वहाँ बटोरता हूँ,
Hindi Bible HHBD
उसके स्वामी ने उसे उत्तर दिया, कि हे दुष्ट और आलसी दास; जब यह तू जानता था, कि जहां मैं ने नहीं बोया वहां से काटता हूं; और जहां मैं ने नहीं छीटा वहां से बटोरता हूं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Uske maalik usse bolis, ‘Tum laizi aur koi kaam ke nai hei! Tum janta hei ki jahañ ham nai bota hei, huañ se kaaṭta hei, aur jahañ nai bota hei, huañ se baṭorta hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके स्वामी ने उसे उत्तर दिया, ‘हे दुष्ट और आलसी दास, जब तू यह जानता था कि जहाँ मैं ने नहीं बोया वहाँ से काटता हूँ, और जहाँ मैं ने नहीं छींटा वहाँ से बटोरता हूँ;
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इस पर उसके स्वामी ने उससे कहा, ‘दुष्ट और आलसी दास! तो क्या तू जानता था कि जहाँ मैं नहीं बोता वहाँ से काटता हूँ और जहाँ मैं नहीं बिखेरता वहाँ से बटोरता हूँ?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“स्वामी ने उसे उत्तर दिया, ‘अरे ओ दुष्ट, और आलसी सेवक! जब तू यह जानता ही था कि मैं वहां से फसल काटता हूं, जहां मैंने बोया ही न था तथा वहां से फसल इकट्ठा करता हूं, जहां मैंने बीज बिखेरा ही नहीं?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके स्वामी ने उसे उत्तर दिया, कि हे दुष्ट और आलसी दास; जब तू यह जानता था, कि जहाँ मैंने नहीं बोया वहाँ से काटता हूँ; और जहाँ मैंने नहीं छींटा वहाँ से बटोरता हूँ।