Matthew 25:9 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu samajhdaron ne uttr diya ki kadaachit hamare aur tumhare liye poora n ho bhla to yah haai, ki tum bechanevalon ke pas jakar apane liye mol le lo.
Hindi 2017 (नया नियम)
”परन्‍तु समझदारों ने उत्तर दिया कि कदाचित हमारे और तुम्‍हारे लिये पूरा न हो; भला तो यह है, कि तुम बेचनेवालों के पास जाकर अपने लिये मोल ले लो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“उत्तर में उन चौकस कन्याओं ने कहा, ‘नहीं! हम नहीं दे सकतीं। क्योंकि फिर न ही यह हमारे लिए काफी होगा और न ही तुम्हारे लिये। सो तुम तेल बेचने वाले के पास जाकर अपने लिये मोल ले लो।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बुद्धिमतियों ने उत्तर दिया, ‘क्‍या जाने, कहीं हमारे और तुम्‍हारे लिए तेल पूरा न हो। अच्‍छा हो, तुम लोग दुकान जाकर अपने लिए तेल खरीद लो।’
Hindi Bible HHBD
परन्तु समझदारों ने उत्तर दिया कि कदाचित हमारे और तुम्हारे लिये पूरा न हो; भला तो यह है, कि तुम बेचनेवालों के पास जाकर अपने लिये मोल ले लो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin u samajhdaar laṛki log bolin, ‘Nai, i hamaar aur tumhaar waaste puura nai hoi. Jaao aur aapan waaste tel khareedo.’
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु समझदारों ने उत्तर दिया, ‘कदाचित् यह हमारे और तुम्हारे लिये पूरा न हो; भला तो यह है कि तुम बेचनेवालों के पास जाकर अपने लिये मोल ले लो।’
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इस पर बुद्धिमानों ने कहा, ‘नहीं, यह हमारे और तुम्हारे लिए पर्याप्‍त नहीं होगा; अच्छा होगा कि तुम बेचनेवालों के पास जाकर अपने लिए खरीद लो।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“किंतु समझदार युवतियों ने उन्हें उत्तर दिया, ‘हमारे और तुम्हारे दोनों के लिए तो तेल पूरा नहीं होगा. भला तो यह होगा कि तुम जाकर व्यापारियों से अपने लिए तेल मोल ले लो.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु समझदारों ने उत्तर दिया कि कही हमारे और तुम्हारे लिये पूरा न हो; भला तो यह है, कि तुम बेचनेवालों के पास जाकर अपने लिये मोल ले लो।