Matthew 26:47 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vah yah kah hee raha tha, ki dekho yahooda jo barahon men se aek tha, aya, aur usake sath mahayajakon aur logon ke puraaniyon kee or se badee bheed, talavaren aur laattyaian liae huae ai.
Hindi 2017 (नया नियम)
वह यह कह ही रहा था, कि देखो यहूदा जो बारहों में से एक था, आया, और उसके साथ महायाजकों और लोगों के पुरनियों की ओर से बड़ी भीड़, तलवारें और लाठियाँ लिए हुए आई।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु जब बोल ही रहा था, यहूदा जो बारह शिष्यों में से एक था, आया। उसके साथ तलवारों और लाठियों से लैस प्रमुख याजकों और यहूदी नेताओं की भेजी एक बड़ी भीड़ भी थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु यह कह ही रहे थे कि बारहों में से एक, अर्थात् यूदस आ गया। उसके साथ तलवारें और लाठियाँ लिये एक बड़ी भीड़ थी, जिसे महापुरोहितों और समाज के धर्मवृद्धों ने भेजा था।
Hindi Bible HHBD
वह यह कह ही रहा था, कि देखो यहूदा जो बारहों में से एक था, आया, और उसके साथ महायाजकों और लोगों के पुरनियों की ओर से बड़ी भीड़, तलवारें और लाठियां लिए हुए आई।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu abhi i sab bolat raha ki Juḍas jon baarah meñ se ek raha, aay gais. Uske sañghe ek baṛa bheeṛ bhi raha aur ulog ke haath meñ talwaar aur laaṭhi raha. I log ke baṛa paadri aur agua log bhejin raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह यह कह ही रहा था कि यहूदा जो बारहों में से एक था आया, और उसके साथ प्रधान याजकों और लोगों के पुरनियों की ओर से बड़ी भीड़, तलवारें और लाठियाँ लिये हुए आई।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अभी यीशु यह कह ही रहा था कि देखो, यहूदा जो बारहों में से एक था, आया, और उसके साथ मुख्य याजकों और लोगों के धर्मवृद्धों की ओर से आई एक भीड़ थी जिनके पास तलवारें और लाठियाँ थीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
येशु अपना कथन समाप्‍त भी न कर पाए थे कि यहूदाह, जो बारह शिष्यों में से एक था, वहां आ पहुंचा. उसके साथ एक बड़ी भीड़ थी, जो तलवारें और लाठियां लिए हुए थी. ये सब प्रधान पुरोहितों और पुरनियों की ओर से भेजे गए थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह यह कह ही रहा था, कि यहूदा जो बारहों में से एक था, आया, और उसके साथ प्रधान याजकों और लोगों के प्राचीनों की ओर से बड़ी भीड़, तलवारें और लाठियाँ लिए हुए आई।