Matthew 26:73 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
thodee der ke bad, jo vahan khde the, unhon ne pataras ke pas akar us se kaha, sachamuch too bhee un men se aek haai kyonki teree bolee tera bhed khol detee haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
थोड़ी देर के बाद, जो वहाँ खड़े थे, उन्होंने पतरस के पास आकर उससे कहा, “सचमुच तू भी उन में से एक है; क्योंकि तेरी बोली तेरा भेद खोल देती है।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
थोड़ी देर बाद वहाँ खड़े लोग पतरस के पास गये और उससे बोले, “तेरी बोली साफ बता रही है कि तू असल में उन्हीं में से एक है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके थोड़ी देर बाद आसपास खड़े लोग पतरस के पास आए और बोले, “निश्चय ही तुम भी उन्हीं लोगों में से एक हो। यह तो तुम्हारी बोली से ही स्पष्ट है।”
Hindi Bible HHBD
थोड़ी देर के बाद, जो वहां खड़े थे, उन्हों ने पतरस के पास आकर उस से कहा, सचमुच तू भी उन में से एक है; क्योंकि तेरी बोली तेरा भेद खोल देती है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Thoṛa deri meñ huañ pe khaṛa ek admi aay ke Peeṭa se bolis, “Ham log janta hei ki tum ulog meñ se ek hei. Ham bataay sakta hei kaahe ke tum Galeel log ke rakam baat karta hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
थोड़ी देर बाद लोगों ने जो वहाँ खड़े थे, पतरस के पास आकर उससे कहा, “सचमुच तू भी उनमें से एक है, क्योंकि तेरी बोली तेरा भेद खोल देती है।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
थोड़ी देर बाद वहाँ जो खड़े थे, उन्होंने पास आकर पतरस से कहा, “सचमुच तू भी तो उन्हीं में से है, क्योंकि तेरी बोली स्पष्ट बता रही है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कुछ समय बाद एक व्यक्ति ने पेतरॉस के पास आकर कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं कि तुम भी उनमें से एक हो. तुम्हारी भाषा-शैली से यह स्पष्ट हो रहा है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
थोड़ी देर के बाद, जो वहाँ खड़े थे, उन्होंने पतरस के पास आकर उससे कहा, “सचमुच तू भी उनमें से एक है; क्योंकि तेरी बोली तेरा भेद खोल देती है।”