Matthew 26:75 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab pataras ko yeeshu kee kahee hui bat smaran ai kee murga ke bang dene se pahile too teen bar mera inkar karega aur vah bahar jakar foott foott kar rone laga..
Hindi 2017 (नया नियम)
तब पतरस को यीशु की कही हुई बात स्मरण आई, “मुर्ग के बाँग देने से पहले तू तीन बार मेरा इन्कार करेगा।” और वह बाहर जाकर फूट-फूट कर रोने लगा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तभी पतरस को वह याद हो आया जो यीशु ने उससे कहा था, “मुर्गे के बाँग देने से पहले तू तीन बार मुझे नकारेगा।” तब पतरस बाहर चला गया और फूट फूट कर रो पड़ा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब पतरस को येशु के वे शब्द स्मरण हुए जो उन्होंने उससे कहे थे: “मुर्गे के बाँग देने से पहले ही तुम मुझे तीन बार अस्वीकार करोगे,” और वह बाहर निकल कर फूट-फूट कर रोने लगा।
Hindi Bible HHBD
तब पतरस को यीशु की कही हुई बात स्मरण आई की मुर्ग के बांग देने से पहिले तू तीन बार मेरा इन्कार करेगा और वह बाहर जाकर फूट फूट कर रोने लगा।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab Peeṭa ke u baat yaad aais, jon Yeeshu usse bolis raha, “Murga ke bole se pahile tum teen dafe bolega ki tum hamme nai janta hei.” Aur u bahire jaay ke fuuṭ fuuṭ ke roy laga.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब पतरस को यीशु की कही हुई बात स्मरण हो आई: “मुर्ग़ के बाँग देने से पहले तू तीन बार मेरा इन्कार करेगा। ” और वह बाहर जाकर फूट फूट कर रोया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब पतरस को यीशु की कही वह बात स्मरण आई, “मुरगे के बाँग देने से पहले तू तीन बार मेरा इनकार करेगा।” और वह बाहर जाकर फूट फूटकर रोया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पेतरॉस को येशु की वह कही हुई बात याद आई, “इसके पूर्व कि मुर्ग बांग दे तुम मुझे तीन बार नकार चुके होगे.” पेतरॉस बाहर गए और फूट-फूटकर रोने लगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब पतरस को यीशु की कही हुई बात स्मरण आई, “मुर्गे के बाँग देने से पहले तू तीन बार मेरा इन्कार करेगा।” और वह बाहर जाकर फूट फूटकर रोने लगा।