Matthew 27:1 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab bhor hui, to sab mahayajakon aur logon ke puraniyon ne yeeshu ke mar dalane kee sammati kee.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब भोर हुई, तो सब महायाजकों और लोगों के पुरनियों ने यीशु के मार डालने की सम्‍मति की।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अलख सुबह सभी प्रमुख याजकों और यहूदी बुज़ुर्ग नेताओं ने यीशु को मरवा डालने के लिए षड्‌यन्त्र रचा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब प्रात:काल हुआ तब सब महापुरोहितों और समाज के धर्मवृद्धों ने परस्‍पर परामर्श किया कि येशु को मार डाला जाए।
Hindi Bible HHBD
जब भोर हुई, तो सब महायाजकों और लोगों के पुरनियों ने यीशु के मार डालने की सम्मति की।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Sabere sab baṛa paadri aur agua log Yeeshu ke agaiñsṭ feisla karin, ki uske jaan se maare ke chaahi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब भोर हुई तो सब प्रधान याजकों और लोगों के पुरनियों ने यीशु को मार डालने की सम्मति की।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब भोर हुआ, तो सब मुख्य याजकों और लोगों के धर्मवृद्धों ने यीशु के विरुद्ध सम्मति की, कि उसे मार डालें;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रातःकाल सभी प्रधान पुरोहितों तथा पुरनियों ने आपस में येशु को मृत्यु दंड देने की सहमति की.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब भोर हुई, तो सब प्रधान याजकों और लोगों के प्राचीनों ने यीशु के मार डालने की सम्मति की।