Matthew 27:24 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab peelatus ne dekha, ki kuchh ban naheen padta parantu is ke vipareet hullad hota jata haai, to us ne panee lekar bheed ke samhane apane hath dhaea, aur kaha maain is dharmee ke lohoo se nirdosh hoon tum hee jano.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब पीलातुस ने देखा, कि कुछ बन नहीं पड़ता परन्तु इस के विपरीत हुल्लड़ होता जाता है, तो उसने पानी लेकर भीड़ के सामने अपने हाथ धोए, और कहा, “मैं इस धर्मी के लोहू से निर्दोष हूँ; तुम ही जानो।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पिलातुस ने देखा कि अब कोई लाभ नहीं। बल्कि दंगा भड़कने को है। सो उसने थोड़ा पानी लिया और भीड़ के सामने अपने हाथ धोये, वह बोला, “इस व्यक्ति के खून से मेरा कोई सरोकार नहीं है। यह तुम्हारा मामला है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब पिलातुस ने देखा कि येशु को बचाने में उसे सफलता नहीं मिल रही है, वरन् उपद्रव बढ़ता ही जा रहा है, तो उसने पानी मँगा कर लोगों के सामने हाथ धोए और कहा, “मैं इस मनुष्य के रक्त का दोषी नहीं हूँ। तुम लोग जानो।”
Hindi Bible HHBD
जब पीलातुस ने देखा, कि कुछ बन नहीं पड़ता परन्तु इस के विपरीत हुल्लड़ होता जाता है, तो उस ने पानी लेकर भीड़ के साम्हने अपने हाथ धोए, और कहा; मैं इस धर्मी के लोहू से निर्दोष हूं; तुम ही जानो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab Paaylaṭ dekhis ki kaam bigṛe hei aur u kuchh nai kare saki, aur saait laṛaai jhagṛa hoy jaai, tab u paani leke bheeṛ ke aage aapan haath dhoy lees aur bolis, “Ham i admi ke khuun ke jimmewaar nai hei. Tum log jaano.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब पिलातुस ने देखा कि कुछ बन नहीं पड़ता परन्तु इसके विपरीत हुल्लड़ बढ़ता जाता है, तो उसने पानी लेकर भीड़ के सामने अपने हाथ धोए और कहा, “मैं इस धर्मी के लहू से निर्दोष हूँ; तुम ही जानो।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब पिलातुस ने यह देखा कि मुझसे कुछ बन नहीं पड़ता बल्कि और भी अधिक कोलाहल मच रहा है, तो उसने पानी लेकर भीड़ के सामने अपने हाथ धोए और कहा, “मैं इस मनुष्य के लहू से निर्दोष हूँ; तुम ही जानो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब पिलातॉस ने देखा कि वह कुछ भी नहीं कर पा रहा परंतु हुल्लड़ की संभावना है तो उसने भीड़ के सामने अपने हाथ धोते हुए यह घोषणा कर दी, “मैं इस व्यक्ति के लहू का दोषी नहीं हूं. तुम ही इसके लिए उत्तरदायी हो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब पिलातुस ने देखा, कि कुछ बन नहीं पड़ता परन्तु इसके विपरीत उपद्रव होता जाता है, तो उसने पानी लेकर भीड़ के सामने अपने हाथ धोए, और कहा, “मैं इस धर्मी के लहू से निर्दोष हूँ; तुम ही जानो।”