Matthew 28:9 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur dekho, yeeshu unhen mila aur kaha 'salaman aur unhon ne pas akar aur usake pav pakadkar usako dandvat kiya.
Hindi 2017 (नया नियम)
और देखो, यीशु उन्हें मिला और कहा; ‘सलाम’ और उन्होंने पास आकर और उसके पाँव पकड़कर उसको दण्डवत किया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अचानक यीशु उनसे मिला और बोला, “अरे तुम!” वे उसके पास आयीं, उन्होंने उसके चरण पकड़ लिये और उसकी उपासना की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु एकाएक मार्ग में उन स्त्रियों से मिले और बोले, “सुखी रहो!” वे येशु के समीप गईं और उनके चरणों को पकड़ कर उनकी वंदना की।
Hindi Bible HHBD
और देखो, यीशु उन्हें मिला और कहा; `सलाम' और उन्हों ने पास आकर और उसके पाँव पकड़कर उसको दणडवत किया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Achaanak Yeeshu ulog se milis aur bolis, “Tumme saanti hoy!” Ulog uske nagichche gain aur goṛ pakaṛ ke uske weship karin.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यीशु उन्हें मिला। और कहा, “सलाम”। उन्होंने पास आकर और उसके पाँव पकड़कर उसको दण्डवत् किया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और देखो, यीशु उनसे मिला और कहा, “आनंदित रहो।” उन्होंने पास आकर उसके पैर पकड़ लिए और उसे दंडवत् किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मार्ग में ही सहसा येशु उनसे मिले और उनका अभिनंदन किया. उन्होंने उनके चरणों पर गिरकर उनकी वंदना की.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब, यीशु उन्हें मिला और कहा; “सुखी रहो” और उन्होंने पास आकर और उसके पाँव पकड़कर उसको दण्डवत् किया।