Matthew 3:7 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab us ne bahutere fareeasiyon aur sadookiyon ko bapatisma ke liye apane pas ate dekha, to un se kaha, ki he sanp ke bachchon tumhen kis ne jata diya, ki anevale krodha se bhago?
Hindi 2017 (नया नियम)
जब उसने बहुतेरे फरीसियों और सदूकियों को बपतिस्मा के लिये अपने पास आते देखा, तो उनसे कहा, “हे साँप के बच्चों, तुम्हें किसने जता दिया कि आनेवाले क्रोध से भागो?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब उसने देखा कि बहुत से फ़रीसी और सदूकी उसके पास बपतिस्मा लेने आ रहे हैं तो वह उनसे बोला, “ओ, साँप के बच्चों! तुम्हें किसने चेता दिया है कि तुम प्रभु के भावी क्रोध से बच निकलो?
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बहुत से फरीसियों और सदूकियों को बपतिस्मा के लिए आते देख कर योहन ने उन से कहा, “साँप के बच्चो! किसने तुम लोगों को परमेश्वर के आने वाले कोप से भागने के लिए सचेत कर दिया?
Hindi Bible HHBD
जब उस ने बहुतेरे फरीसियों और सदूकियों को बपतिस्मा के लिये अपने पास आते देखा, तो उन से कहा, कि हे सांप के बच्चों तुम्हें किस ने जता दिया, कि आनेवाले क्रोध से भागो?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab se Farisi aur Saduuki log baptisma ke khaatir uske lage aay lagin tab u ulog se bolis, “Saañp ke laṛkan! Kon tum log ke Parmeshwar ke aay waala gussa se bhaage ke bolis hei?”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब उसने बहुत से फरीसियों और सदूकियों को बपतिस्मा के लिए अपने पास आते देखा, तो उनसे कहा, “हे साँप के बच्चो, तुम्हें किसने जता दिया कि आनेवाले क्रोध से भागो?
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु जब उसने बहुत से फरीसियों और सदूकियों को बपतिस्मा लेने के लिए अपनी ओर आते देखा तो उनसे कहा, “हे साँप के बच्चो, तुम्हें आने वाले प्रकोप से भागने की चेतावनी किसने दी?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब योहन ने देखा कि अनेक फ़रीसी और सदूकी बपतिस्मा लेने आ रहे हैं, उन्होंने उनकी उल्लाहना करते हुए कहा, “विषैले सांपों की संतान! समीप आ रहे क्रोध से भागने की चेतावनी तुम्हें किसने दे दी?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब उसने बहुत से फरीसियों और सदूकियों को बपतिस्मा के लिये अपने पास आते देखा, तो उनसे कहा, “हे साँप के बच्चों, तुम्हें किसने चेतावनी दी कि आनेवाले क्रोध से भागो?