Matthew 4:24 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur sare sooriya men usaka yash faail gaya aur log sab beemaron ko, jo nana prakar kee beemaariyon aur dukhon men jakade huae the, aur jin men dushttatmaaen theen aur mirgeevalon aur jhole ke mare huon ko usake pas laae aur us ne unhen changa kiya.
Hindi 2017 (नया नियम)
और सारे सीरिया देश में उसका यश फैल गया; और लोग सब बीमारों को, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों और दुखों में जकड़े हुए थे, और जिन में दुष्‍टात्‍माएँ थीं और मिर्गीवालों और लकवे के रोगियों को उसके पास लाए और उसने उन्‍हें चंगा किया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
समस्त सीरिया देश में उसका समाचार फैल गया। इसलिये लोग ऐसे सभी व्यक्तियों को जो संतापी थे, या तरह तरह की बीमारियों और वेदनाओं से पीड़ित थे, जिन पर दुष्टात्माएँ सवार थीं, जिन्हें मिर्गी आती थी और जो लकवे के मारे थे, उसके पास लाने लगे। यीशु ने उन्हें चंगा किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनका नाम सारे सीरिया देश में फैल गया। लोग मिर्गी, लकवा आदि नाना प्रकार की बीमारियों और कष्‍टों से पीड़ित सब रोगियों को और भूतग्रस्‍तों को येशु के पास ले आते और वह उन्‍हें स्‍वस्‍थ कर देते थे।
Hindi Bible HHBD
और सारे सूरिया में उसका यश फैल गया; और लोग सब बीमारों को, जो नाना प्रकार की बीमारियों और दुखों में जकड़े हुए थे, और जिन में दुष्टात्माएं थीं और मिर्गीवालों और झोले के मारे हुओं को उसके पास लाए और उस ने उन्हें चंगा किया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Uske naam puura Siria meñ feil gais. Tab sab log mirgi, lakwa aur ḍher rakam ke bimaari aur museebat meñ fase admi log aur pagla log ke Yeeshu ke lage laain aur u ulog ke achchha karat raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और सारे सीरिया देश में उसका यश फैल गया; और लोग सब बीमारों को, जो नाना प्रकार की बीमारियों और दु:खों में जकड़े हुए थे, और जिन में दुष्‍टात्माएँ थीं, और मिर्गीवालों और लकवे के रोगियों को, उसके पास लाए और उस ने उन्हें चंगा किया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उसकी चर्चा सारे सीरिया में फैल गई; तब वे सब बीमारों को जो भिन्‍न‍-भिन्‍न‍ प्रकार की बीमारियों और दुःखों से जकड़े हुए थे, और दुष्‍टात्माग्रस्त लोगों, तथा मिर्गी और लकवे के रोगियों को उसके पास लाए, और उसने उन्हें स्वस्थ कर दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सारे सीरिया प्रदेश में उनके विषय में समाचार फैलता चला गया और लोग उनके पास उन सबको लाने लगे, जो रोगी थे तथा उन्हें भी, जो विविध रोगों, पीड़ाओं, दुष्टात्मा, मूर्च्छा रोगों तथा पक्षाघात से पीड़ित थे. येशु इन सभी को स्वस्थ करते जा रहे थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और सारे सीरिया देश में उसका यश फैल गया; और लोग सब बीमारों को, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों और दुःखों में जकड़े हुए थे, और जिनमें दुष्टात्माएँ थीं और मिर्गीवालों और लकवे के रोगियों को उसके पास लाए और उसने उन्हें चंगा किया।