Matthew 4:6 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us se kaha yadi too parameshvar ka putra haai, to apane ap ko neeche gira de kyonaki likha haai, ki vah tere vishay men apane svargadooton ko agyaa dega aur ve tujhe hathon hath utta lenge kaheen aeesa n ho ki tere panvon men patthr se ttes lage.
Hindi 2017 (नया नियम)
और उससे कहा, “यदि तू परमेश्‍वर का पुत्र है, तो अपने आप को नीचे गिरा दे; क्‍योंकि लिखा है, कि ‘वह तेरे विषय में अपने स्‍वर्गदूतों को आज्ञा देगा’; और ‘वे तुझे हाथों हाथ उठा लेंगे; कहीं ऐसा न हो कि तेरे पाँवों में पत्‍थर से ठेस लगे।’ “
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसने उससे कहा, “यदि तू परमेश्वर का पुत्र है तो नीचे कूद पड़ क्योंकि शास्त्र में लिखा है: ‘वह तेरी देखभाल के लिये अपने दूतों को आज्ञा देगा और वे तुझे हाथों हाथ उठा लेंगे ताकि तेरे पैरों में कोई पत्थर तक न लगे।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनसे कहा, “यदि आप परमेश्‍वर के पुत्र हैं, तो नीचे कूद जाइए; क्‍योंकि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है: ‘आपके विषय में परमेश्‍वर अपने दूतों को आदेश देगा’, और ‘वे आपको अपने हाथों पर संभाल लेंगे कि कहीं आपके पैरों को पत्‍थर से चोट न लगे।’ ”
Hindi Bible HHBD
और उस से कहा यदि तू परमेश्वर का पुत्रा है, तो अपने आप को नीचे गिरा दे; क्योंकि लिखा है, कि वह तेरे विषय में अपने स्वर्गदूतों को आज्ञा देगा; और वे तुझे हाथों हाथ उठा लेंगे; कहीं ऐसा न हो कि तेरे पांवों में पत्थर से ठेस लगे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Aur bolis, “Agar tum Parmeshwar ke laṛka hei, to nichche kuud jaao, kaahe ke Baaibal meñ likhaan hei, ‘ki Parmeshwar tumhaar khaatir ainjals ke hukum dei aur aapan haath pe uṭhaay lei, ki kahiñ eise nai hoy ki tumhaar goṛ ke patthar se choṭ lage.” ’
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उससे कहा, “यदि तू परमेश्‍वर का पुत्र है, तो अपने आप को नीचे गिरा दे; क्योंकि लिखा है: ‘वह तेरे विषय में अपने स्वर्गदूतों को आज्ञा देगा, और वे तुझे हाथों–हाथ उठा लेंगे; कहीं ऐसा न हो कि तेरे पाँवों में पत्थर से ठेस लगे।’ ”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और उससे कहा, “यदि तू परमेश्‍वर का पुत्र है, तो अपने आपको नीचे गिरा दे, क्योंकि लिखा है: वह तेरे विषय में अपने स्वर्गदूतों को आज्ञा देगा और वे तुझे हाथों पर उठा लेंगे, कहीं ऐसा न हो कि तेरे पैरों को पत्थर से चोट लगे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और उनसे कहा, “यदि तुम परमेश्वर-पुत्र हो तो यहां से नीचे कूद जाओ, क्योंकि लिखा है, “वह अपने स्वर्गदूतों को तुम्हारे संबंध में आज्ञा देंगे तथा वे तुम्हें हाथों-हाथ उठा लेंगे कि तुम्हारे पैर को पत्थर से चोट न लगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उससे कहा, “यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो अपने आपको नीचे गिरा दे; क्योंकि लिखा है, ‘वह तेरे विषय में अपने स्वर्गदूतों को आज्ञा देगा, और वे तुझे हाथों हाथ उठा लेंगे; कहीं ऐसा न हो कि तेरे पाँवों में पत्थर से ठेस लगे ।’”