Matthew 6:26 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
akash ke paakshiayon ko dekho! ve n bote haai, n kattte haai, aur n khton men battorate haain taubhee tumhara svargeey pita un ko khailata haai kya tum un se adhaik mooly naheen rakhte.
Hindi 2017 (नया नियम)
”आकाश के पक्षियों को देखो! वे न बोते हैं, न काटते हैं, और न खत्तों में बटोरते हैं; तौभी तुम्‍हारा स्‍वर्गीय पिता उनको खिलाता है। क्‍या तुम उनसे अधिक मूल्‍य नहीं रखते?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
देखो! आकाश के पक्षी न तो बुआई करते हैं और न कटाई, न ही वे कोठारों में अनाज भरते हैं किन्तु तुम्हारा स्वर्गीय पिता उनका भी पेट भरता है। क्या तुम उनसे कहीं अधिक महत्वपूर्ण नहीं हो?
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आकाश के पक्षियों को देखो। वह न तो बोते हैं, न लुनते हैं और न बखारों में जमा करते हैं। फिर भी तुम्‍हारा स्‍वर्गिक पिता तुम्‍हें खिलाता है। क्‍या तुम उनसे बढ़ कर नहीं हो?
Hindi Bible HHBD
आकाश के पक्षियों को देखो! वे न बोते हैं, न काटते हैं, और न खत्तों में बटोरते हैं; तौभी तुम्हारा स्वर्गीय पिता उन को खिलाता है; क्या तुम उन से अधिक मूल्य नहीं रखते।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Asmaan meñ chiṛia ke dekho, ulog naa to kuchh bowe hei aur naa kaaṭe hei, aur naa to khet meñ baṭore hei, to bhi tumhaar swarag ke Pita ulog ke khawaay hei. Kaa tum u sab se baṛh ke nai hei?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
आकाश के पक्षियों को देखो! वे न बोते हैं, न काटते हैं, और न खत्तों में बटोरते हैं; फिर भी तुम्हारा स्वर्गीय पिता उनको खिलाता है। क्या तुम उनसे अधिक मूल्य नहीं रखते?
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
आकाश के पक्षियों को देखो, वे न बोते हैं और न काटते हैं और न ही खत्तों में इकट्ठा करते हैं, फिर भी तुम्हारा स्वर्गिक पिता उन्हें खिलाता है; क्या तुम्हारा मूल्य उनसे बढ़कर नहीं?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पक्षियों की ओर ध्यान दो: वे न तो बीज बोते हैं, और न ही खलिहान में उपज इकट्ठा करते हैं. फिर भी तुम्हारे स्वर्गीय पिता उनका भरण-पोषण करते हैं. क्या तुम उनसे कहीं ज्यादा मूल्यवान नहीं?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
आकाश के पक्षियों को देखो! वे न बोते हैं, न काटते हैं, और न खत्तों में बटोरते हैं; तो भी तुम्हारा स्वर्गीय पिता उनको खिलाता है। क्या तुम उनसे अधिक मूल्य नहीं रखते?