Matthew 6:30 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye jab parameshvar maaidan kee ghaas ko, jo aj haai, aur kal bhad men jhonkee jaaegee, aeesa vasr paahinata haai, to he alpaavishvasiyo, tum ko vah kyonkar n pahinaaega?
Hindi 2017 (नया नियम)
”इसलिये जब परमेश्‍वर मैदान की घास को, जो आज है, और कल भाड़ में झोंकी जाएगी, ऐसा वस्‍त्र पहनाता है, तो हे अल्‍पविश्‍वासियों, तुम को वह क्‍योंकर न पहनाएगा?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये जब जंगली पौधों को जो आज जीवित हैं पर जिन्हें कल ही भाड़ में झोंक दिया जाना है, परमेश्वर ऐसे वस्त्र पहनाता है तो अरे ओ कम विश्वास रखने वालों, क्या वह तुम्हें और अधिक वस्त्र नहीं पहनायेगा?
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ अल्‍पविश्‍वासियो! यदि परमेश्‍वर मैदान की घास को, जो आज भर है और कल आग में झोंक दी जाएगी, इस प्रकार पहनाता है, तो वह तुम्‍हें क्‍यों नहीं पहनाएगा?
Hindi Bible HHBD
इसलिये जब परमेश्वर मैदान की घास को, जो आज है, और कल भाड़ में झोंकी जाएगी, ऐसा वस्त्रा पहिनाता है, तो हे अल्पविश्वासियों, तुम को वह क्योंकर न पहिनाएगा?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Parmeshwar jab khet ke graas jon aaj hei aur kal chuulha meñ jhok dewa jaai, uske eisan kapṛa pahinaay hei, to, E muurakh log, kaa u tumme nai pahinaai?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये जब परमेश्‍वर मैदान की घास को, जो आज है और कल भाड़ में झोंकी जाएगी, ऐसा वस्त्र पहिनाता है, तो हे अल्पविश्‍वासियो, तुम को वह इनसे बढ़कर क्यों न पहिनाएगा?
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यदि परमेश्‍वर मैदान की घास को, जो आज है और कल भट्ठी में झोंकी जाएगी, ऐसे वस्‍त्र पहनाता है, तो हे अल्पविश्‍वासियो, क्या वह तुम्हें इससे बढ़कर नहीं पहनाएगा?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि परमेश्वर घास का श्रृंगार इस सीमा तक करते हैं, जिसका जीवन थोड़े समय का है और जो कल आग में झोंक दिया जाएगा, तो क्या वह तुमको कहीं अधिक सुशोभित न करेंगे? कैसा कमजोर है तुम्हारा विश्वास!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए जब परमेश्वर मैदान की घास को, जो आज है, और कल भाड़ में झोंकी जाएगी, ऐसा वस्त्र पहनाता है, तो हे अल्पविश्वासियों, तुम को वह क्यों न पहनाएगा?