Matthew 7:3 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
too kyon apane bhai kee ankh ke tinake ko dekhta haai, aur apanee ankh ka lattha tujhe naheen soojhta?
Hindi 2017 (नया नियम)
”तू क्यों अपने भाई की आँख के तिनके को देखता है, और अपनी आँख का लट्ठा तुझे नहीं सूझता?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तू अपने भाई बंदों की आँख का तिनका तक क्यों देखता है? जबकि तुझे अपनी आँख का लट्ठा भी दिखाई नहीं देता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब तुम्हें अपनी ही आँख के लट्ठे का पता नहीं, तो तुम अपने भाई-बहिन की आँख का तिनका क्यों देखते हो?
Hindi Bible HHBD
तू क्यों अपने भाई की आंख के तिनके को देखता है, और अपनी आंख का लट्ठा तुझे नहीं सूझता? और जब तेरी ही आंख मे लट्ठा है, तो तू अपने भाई से क्योंकर कह सकता है, कि ला मैं तेरी आंख से तिनका निकाल दूं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab tumme aapan aañkhi ke dhabba ke pata nai, to tum aapan bhaiya ke aañkhi ke meila kaahe dekhta hei?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“तू क्यों अपने भाई की आँख के तिनके को देखता है, और अपनी आँख का लट्ठा तुझे नहीं सूझता?
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तू क्यों अपने भाई की आँख के तिनके को देखता है, परंतु अपनी आँख के लट्ठे पर ध्यान नहीं देता?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“तुम भला अपने भाई की आंख के कण की ओर उंगली क्यों उठाते हो जबकि तुम स्वयं अपनी आंख में पड़े लट्ठे की ओर ध्यान नहीं देते?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“तू क्यों अपने भाई की आँख के तिनके को देखता है, और अपनी आँख का लट्ठा तुझे नहीं सूझता?