Matthew 9:15 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yeeshu ne un se kaha kya baratee, jab tak dulha un ke sath haai shaek kar sakate haain? par ve din aaenge ki doolha un se alag kiya jaaega, us samay ve upavas karenge.
Hindi 2017 (नया नियम)
यीशु ने उनसे कहा, “क्‍या बराती, जब तक दुल्‍हा उनके साथ है शोक कर सकते हैं? पर वे दिन आएँगे कि दूल्‍हा उनसे अलग किया जाएगा, उस समय वे उपवास करेंगे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर यीशु ने उन्हें बताया, “क्या दूल्हे के साथी, जब तक दूल्हा उनके साथ है, शोक मना सकते हैं? किन्तु वे दिन आयेंगे जब दूल्हा उन से छीन लिया जायेगा। फिर उस समय वे दुःखी होंगे और उपवास करेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने उन से कहा, “जब तक दूल्‍हा साथ है, क्‍या बाराती शोक मना सकते हैं? किन्‍तु वे दिन आएँगे, जब दूल्‍हा उन से ले लिया जाएगा। तब वे उपवास करेंगे।
Hindi Bible HHBD
यीशु ने उन से कहा; क्या बराती, जब तक दुल्हा उन के साथ है शोक कर सकते हैं? पर वे दिन आएंगे कि दूल्हा उन से अलग किया जाएगा, उस समय वे उपवास करेंगे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu ulog se bolis, “Jab tak dulha baraati ke sañghe rahe hei, kaa ulog dukh meñ rahe hei? Nai. Lekin ek roj aai jab dulha ulog se alag hoy jaai aur u ṭaaim ulog upwaas rakhiyeñ.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यीशु ने उनसे कहा, “क्या बराती, जब तक दूल्हा उनके साथ है, शोक कर सकते हैं? पर वे दिन आएँगे जब दूल्हा उनसे अलग किया जाएगा, उस समय वे उपवास करेंगे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब यीशु ने उनसे कहा, “जब दूल्हा बरातियों के साथ है, तो क्या वे शोक मना सकते हैं? परंतु वे दिन आएँगे जब दूल्हा उनसे अलग कर दिया जाएगा, तब वे उपवास करेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
येशु ने उन्हें समझाया: “क्या यह संभव है कि दुल्हे के होते हुए बाराती विलाप करें? हां, ऐसा समय आएगा जब दूल्हा उनसे अलग कर दिया जाएगा—तब वे उपवास करेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यीशु ने उनसे कहा, “क्या बाराती, जब तक दूल्हा उनके साथ है शोक कर सकते हैं? पर वे दिन आएँगे कि दूल्हा उनसे अलग किया जाएगा, उस समय वे उपवास करेंगे।