Matthew 9:2 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur dekho, kai log aek jhole ke mare huae ko khatt par rakhkar usake pas laae yeeshu ne un ka vishvas dekhkar, us jhole ke mare huae se kaha he putra, ddhaddhs bandha tere pap kshama hue.
Hindi 2017 (नया नियम)
और देखो, कई लोग एक झोले के मारे हुए को खाट पर रखकर उसके पास लाए। यीशु ने उन का विश्वास देखकर, उस झोले के मारे हुए से कहा, “हे पुत्र, ढाढ़स बान्ध; तेरे पाप क्षमा हुए।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोग लकवे के एक रोगी को खाट पर लिटा कर उसके पास लाये। यीशु ने जब उनके विश्वास को देखा तो उसने लकवे के रोगी से कहा, “हिम्मत रख हे बालक, तेरे पाप को क्षमा किया गया!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस समय कुछ लोग खाट पर पड़े हुए लकुवे के एक रोगी को उनके पास लाए। उनका विश्वास देख कर येशु ने लकुवे के रोगी से कहा, “पुत्र, धैर्य रखो! तुम्हारे पाप क्षमा हो गये।”
Hindi Bible HHBD
और देखो, कई लोग एक झोले के मारे हुए को खाट पर रखकर उसके पास लाए; यीशु ने उन का विश्वास देखकर, उस झोले के मारे हुए से कहा; हे पुत्रा, ढाढ़स बान्ध; तेरे पाप क्षमा हुए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Huañ pe kuchh log ek lakwa se bimaar admi ke khaṭia pe rakh ke Yeeshu ke lage laain. Yeeshu ulog ke biswaas dekh ke u bimaria se bolis, “Hamaar dost, wari nai karo! Tumhaar paap maafi hoy gay hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और देखो, कई लोग लकवा के एक रोगी को खाट पर रखकर उसके पास लाए। यीशु ने उनका विश्वास देखकर, उस लकवे के रोगी से कहा, “हे पुत्र, ढाढ़स बाँध; तेरे पाप क्षमा हुए।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और देखो, कुछ लोग एक लकवे के रोगी को खाट पर लिटाकर उसके पास लाए। तब यीशु ने उनके विश्वास को देखकर उस लकवे के रोगी से कहा, “पुत्र, साहस रख; तेरे पाप क्षमा हुए।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कुछ लोग एक लकवा पीड़ित को बिछौने पर उनके पास लाए. उनका विश्वास देख येशु ने रोगी से कहा, “तुम्हारे लिए यह आनंद का विषय है: तुम्हारे पाप क्षमा हो गए हैं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और कई लोग एक लकवे के मारे हुए को खाट पर रखकर उसके पास लाए। यीशु ने उनका विश्वास देखकर, उस लकवे के मारे हुए से कहा, “हे पुत्र, धैर्य रख; तेरे पाप क्षमा हुए।”