Matthew 9:6 — Compare Translations
9 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu isaaliye ki tum jan lo ki manushy ke putra ko prathvee par pap kshama karane ka adhaikar haai us ne jhole ke mare huae se kaha utt: apanee khatt utta, aur apane ghar chala ja.
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्तु इसलिये कि तुम जान लो कि मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार है। उसने झोले के मारे हुए से कहा: उठ, अपनी खाट उठा, और अपने घर चला जा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु इसलिए कि तुम लोग यह जान लो कि मानव पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार है” − तब वह लकुवे के रोगी से बोले − “उठो और अपनी खाट उठा कर घर जाओ।”
Hindi Bible HHBD
परन्तु इसलिये कि तुम जान लो कि मनुष्य के पुत्रा को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार है (उस ने झोले के मारे हुए से कहा ) उठ: अपनी खाट उठा, और अपने घर चला जा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin tum sab ke dekhaayga ki Manush ke laṛka ke hak mila hei ki u dunia meñ paap ke maaf kare.” Aur Yeeshu u admi se bolis, “Aapan khaṭia uṭhaao aur aapan ghare chala jaao.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु इसलिये कि तुम जान लो कि मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार है। ” तब उसने लकवे के रोगी से कहा, “उठ, अपनी खाट उठा, और अपने घर चला जा।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अब इससे तुम जान जाओ कि मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार है।” तब उसने उस लकवे के रोगी से कहा, “उठ, अपनी खाट उठा और अपने घर चला जा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु इसका उद्देश्य यह है कि तुम्हें यह मालूम हो जाए कि मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा का अधिकार सौंपा गया है.” तब रोगी से येशु ने कहा, “उठो, अपना बिछौना उठाओ और अपने घर जाओ.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु इसलिए कि तुम जान लो कि मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार है।” उसने लकवे के मारे हुए से कहा, “उठ, अपनी खाट उठा, और अपने घर चला जा।”