Micah 1:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he lakeesh kee rahanevalee apane rathon men veg chalanevale ghaede jota tujhee se siyyon kee praja ke pap ka arambh hua, kyonki israael ke aparadha tujhee men paae gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे लाकीश के निवासियों, तुम वेगवान घोड़ो को रथ में जोतो। सिय्योन के पाप लाकीश में शुरू हुए थे। क्यों क्योंकि तू इस्राएल के पापों का अनुसरण करती है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ लाकीश के रहनेवालो रथों में घोड़े जोतो, और भाग जाओ; क्‍योंकि सियोन ने पाप करना तुझसे ही सीखा था। तुझ में ही इस्राएल के अपराधों का बीज है।
Hindi Bible HHBD
हे लाकीश की रहनेवाली अपने रथों में वेग चलनेवाले घोड़े जोत; तुझी से सिरयोन की प्रजा के पाप का आरम्भ हुआ, क्योंकि इस्राएल के अपराध तुझी में पाए गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे लाकीश की रहनेवाली अपने रथों में वेग चलनेवाले घोड़े जोत; तुझी से सिय्योन की प्रजा के पाप का आरम्भ हुआ, क्योंकि इस्राएल के अपराध तुझी में पाए गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम जो लाकीश में रहते हो, तेज भागनेवाले घोड़ों को रथ में फांदने के लिये साज पहनाओ. तुम्हीं से ज़ियोन की पुत्री का पाप शुरू हुआ, क्योंकि तुम्हीं में इस्राएल का अपराध पाया गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे लाकीश की रहनेवाली अपने रथों में वेग चलनेवाले घोड़े जोत; तुझी से सिय्योन की प्रजा के पाप का आरम्भ हुआ, क्योंकि इस्राएल के अपराध तुझी में पाए गए।