Micah 1:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he jaati-jati ke sab logo, suno! he prathvee too us sab samet jo tujh men haai, dhyan de! aur prabhu yahova tumhare viroodd, varan parameshvar apane paavitra maandair men se tum par sakshaee de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे लोगों, तुम सभी सुनो! हे धरती और जो कुछ भी धरती पर है, सुन। मेरा स्वामी यहोवा इस पवित्र मन्दिर से जायेगा। मेरा स्वामी तुम्हारे विरोध में एक साक्षी के रूप में आयेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हे लोगो, तुम सब सुनो; हे पृथ्वी, और पृथ्वी के निवासियो, ध्यान दो। स्वामी-प्रभु तुम्हारे विरुद्ध साक्षी देगा। स्वामी अपने पवित्र मन्दिर से बाहर आए।
Hindi Bible HHBD
हे जाति- जाति के सब लोगों, सुनो! हे पृथ्वी तू उस सब समेत जो तुझ में है, ध्यान दे! और प्रभु यहोवा तुम्हारे विरूद्ध, वरन परमेश्वर अपने पवित्रा मन्दिर में से तुम पर साक्षी दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे जाति–जाति के सब लोगो, सुनो! हे पृथ्वी तू उस सब समेत जो तुझ में हैं, ध्यान दे! प्रभु यहोवा तुम्हारे विरुद्ध, वरन् परमेश्वर अपने पवित्र मन्दिर में से तुम पर साक्षी दे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हे लोगों, तुम सब सुनो, पृथ्वी और इसके सभी निवासियों, इस पर ध्यान दो, कि प्रभु अपने पवित्र मंदिर से, परम याहवेह तुम्हारे विरुद्ध गवाही दें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे जाति-जाति के सब लोगों, सुनो! हे पृथ्वी तू उस सब समेत जो तुझ में है, ध्यान दे! और प्रभु यहोवा तुम्हारे विरुद्ध, वरन् परमेश्वर अपने पवित्र मन्दिर में # से तुम पर साक्षी दे।