Micah 1:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usakee sab khudee hui mooraten ttukade ttukade kee jaengee aur jo kuchh us ne chhnaiala karake kamaya haai vah ag se bhsm kiya jaega, aur usakee sab pratimaon ko maain chakanachoor karoonga kyonki chhnaiale hee kee kamai se usane usako sanchay kiya haai, aur vah fir chhnaiale kee see kamai ho jaegee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसके सारे मूर्ति टुकड़ों मे तोड़ दिये जायेंगे। सारा धन, जो भी इसने कमाया है, आग से भस्म होगा और मैं इसके झूठे देवताओं की मूर्तियों को नष्ट कर दूँगा क्योंकि शोमरोन से ये वस्तुएँ मेरे प्रति सच्चा न रहकर के पाई। सो ये सारी वस्तुएँ दूसरों के पास चली जायेंगी। ऐसे लोगों के पास जो मेरे प्रति सच्चे नहीं हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके देवताओं की मूर्तियों के टुकड़े-टुकड़े किए जाएंगे। उसकी वेश्‍यावृत्ति के उपहार आग में झोंके जाएंगे। मैं उसके देवताओं की प्रतिमाओं को चूर-चूर करूंगा। उसने वेश्‍यावृत्ति की कमाई से उन्‍हें एकत्र किया था, अत: वेश्‍यावृत्ति की कमाई के सदृश उनका विनाश भी होगा!’
Hindi Bible HHBD
उसकी सब खुदी हुई मूरतें टुकड़े टुकड़े की जाएंगी; और जो कुछ उस ने छिनाला करके कमाया है वह आग से भस्म किया जाएगा, और उसकी सब प्रतिमाओं को मैं चकनाचूर करूंगा; क्योंकि छिनाले ही की कमाई से उसने उसको संचय किया है, और वह फिर छिनाले की सी कमाई हो जाएगी।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसकी सब खुदी हुई मूरतें टुकड़े टुकड़े की जाएँगी; और जो कुछ उस ने छिनाला करके कमाया है वह आग से भस्म किया जाएगा, और उसकी सब प्रतिमाओं को मैं चकनाचूर करूँगा; क्योंकि छिनाले ही की कमाई से उस ने उनका संचय किया है, और वह फिर छिनाले की सी कमाई हो जाएगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसकी सब मूर्तियां टुकड़े-टुकड़े कर दी जाएंगी; उसके मंदिर के सब भेटों को आग में जला दिया जाएगा; मैं उसकी सब मूर्तियों को नष्ट कर दूंगा. क्योंकि उसने अपनी भेटों को वेश्यावृत्ति करके प्राप्‍त किया है, और वेश्यावृत्ति के मजदूरी के रूप में वे फिर उपयोग में लाई जाएंगी.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसकी सब खुदी हुई मूरतें टुकड़े-टुकड़े की जाएँगी; और जो कुछ उसने छिनाला करके कमाया है वह आग से भस्म किया जाएगा, और उसकी सब प्रतिमाओं को # मैं चकनाचूर करूँगा; क्योंकि छिनाले ही की कमाई से उसने उसको इकट्ठा किया है, और वह फिर छिनाले की सी कमाई हो जाएगी।