Micah 1:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is karan maain chhatee peettkar hay, hay, karoonga maain lutta hua sa aur nanga chala fira karoonga maain geedadon kee nai chillaunga, aur shaturmugon kee nain rounga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं इस शीघ्र आने वाले विनाश के कारण व्याकुल होऊँगा और हाय—हाय करूँगा। मैं जूते न पहनूँगा और न वस्त्र धारण करूँगा। गीदड़ों के जैसे मैं जोर से चिल्लाऊँगा। मैं विलाप करूँगा जैसे शुतुर्मुर्ग करते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नबी ने कहा: ‘मैं इस विनाश के लिए शोक मना रहा हूँ; मैं रो रहा हूं। मैं नंगे पैर, नंगे बदन घूमता फिरूंगा। मैं गीदड़ की तरह रोऊंगा, मैं शुतुरमुर्ग के समान विलाप करूंगा।
Hindi Bible HHBD
इस कारण मैं छाती पीटकर हाय, हाय, करूंगा; मैं लुटा हुआ सा और नंगा चला फिरा करूंगा; मैं गीदड़ों की नाई चिल्लाऊंगा, और शतुर्मुगों की नाईं रोऊंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण मैं छाती पीटकर हाय, हाय, करूँगा; मैं लुटा हुआ सा और नंगा चला फिरा करूँगा; मैं गीदड़ों के समान चिल्लाऊँगा, और शुतुर्मुर्गों के समान रोऊँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये मैं रोऊंगा और विलाप करूंगा; मैं खाली पैर और नंगा चला फिरा करूंगा. मैं सियार के समान चिल्लाऊंगा और उल्लू की तरह कराहूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण मैं छाती पीटकर # हाय-हाय, करूँगा; मैं लुटा हुआ सा और नंगा चला फिरा करूँगा; मैं गीदड़ों के समान चिल्लाऊँगा, और शुतुर्मुर्गों के समान रोऊँगा।