Micah 2:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he yakoob, maain nishchay tum sabhon ko ikattha karoonga maain israael ke bache huon ko nishchay ikattha karoonga aur bosra kee bhedbakariyon kee nain aek sang rakoonga. us jhund kee nain jo achchhee charai men ho, ve manushyon kee bahutayat ke mare kolahal machaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हाँ, हे याकूब के लोगों, मैं तुम सब को ही इकट्ठा करूँगा। मैं इस्राएल के बचे हुए लोगों को एकत्र करूँगा। जैसे बाड़े में भेड़े इकट्ठी की जाती हैं, वैसे ही मैं उनको एकत्र करूँगा जैसे किसी चरागाह में भेड़ों का झुण्ड। फिर तो वह स्थान बहुत से लोगों के शोर से भर जायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु कहता है, ‘ओ याकूब-वंशियो! मैं निस्‍सन्‍देह तुम सबको पुन: एकत्र करूंगा; मैं बचे हुए इस्राएल-वंशियों को फिर इकट्ठा करूंगा। जैसे बाड़े में भेड़ों को, या चरागाह में पशुओं को एक साथ रखा जाता है वैसे ही मैं तुमको रखूंगा। तुम्‍हारी संख्‍या हजारों-हजार होगी।’
Hindi Bible HHBD
हे याकूब, मैं निश्चय तुम सभों को इकट्ठा करूंगा; मैं इस्राएल के बचे हुओं को निश्चय इकट्ठा करूंगा; और बोस्रा की भेड़बकरियों की नाईं एक संग रखूंगा। उस झुण्ड की नाईं जो अच्छी चराई में हो, वे मनुष्यों की बहुतायत के मारे कोलाहल मचाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे याक़ूब, मैं निश्‍चय तुम सभों को इकट्ठा करूँगा; मैं इस्राएल के बचे हुओं को निश्‍चय इकट्ठा करूँगा; और बोस्रा की भेड़–बकरियों के समान एक संग रखूँगा। उस झुण्ड के समान जो अच्छी चराई में हो, वे मनुष्यों की बहुतायत के मारे कोलाहल मचाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“हे याकोब, निश्चित रूप से मैं तुम सबको एकत्र करूंगा; मैं निश्चित रूप से इस्राएल के बचे लोगों को इकट्ठा करूंगा. जैसे भेड़ें भेड़शाला में एकत्र की जाती हैं, जैसे चरागाह में झुंड एकत्रित किया जाता है, वैसे ही मैं उन्हें इकट्ठा करूंगा; उस जगह में लोगों की भीड़ लग जाएगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे याकूब, मैं निश्चय तुम सभी को इकट्ठा करूँगा; मैं इस्राएल के बचे हुओं को निश्चय इकट्ठा करूँगा; और बोस्रा की भेड़-बकरियों के समान एक संग रखूँगा। उस झुण्ड के समान जो अच्छी चराई में हो, वे मनुष्यों की बहुतायत के मारे कोलाहल मचाएँगे।