Micah 2:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
unake age age bade ka todnevala gaya haai, isaliye ve bhee use tod rahe haai, aur faattk se hokar nikal ja rahe haain unaka raja unake age age gaya arthata yahova unaka saradar aur aguva haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उनमें से कोई मुक्तिदाता उभरेगा। प्राचीर तोड़ता वहाँ द्वार बनाता, वह अपने लोगों के सामने आयेगा। वे लोग मुक्त होकर उस नगर को छोड़ निकलेंगे। उनके सामने उनका राजा चलेगा। लोगों के सामने उनका यहोवा होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बन्‍दीगृह की दीवार तोड़नेवाला प्रभु, तुम्‍हारे आगे-आगे जाएगा; तुम दीवार को तोड़ोगे, और नगर के प्रवेश-द्वार की ओर जाओगे। तुम उससे नगर के बाहर निकलोगे। तुम्‍हारा राजा तुम्‍हारा मार्ग-दर्शन करेगा। प्रभु ही तुम्‍हारा अगुआ होगा।
Hindi Bible HHBD
उनके आगे आगे बाड़े का तोड़नेवाला गया है, इसलिये वे भी उसे तोड़ रहे हैं, और फाटक से होकर निकल जा रहे हैं; उनका राजा उनके आगे आगे गया अर्थात् यहोवा उनका सरदार और अगुवा है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनके आगे आगे बाड़े का तोड़नेवाला गया है, इसलिये वे भी उसे तोड़ रहे हैं, और फाटक से होकर निकले जा रहे हैं; उनका राजा उनके आगे आगे गया अर्थात् यहोवा उनका सरदार और अगुवा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह, जो बाड़े को तोड़कर रास्ता खोलता है, वह उनके आगे-आगे जाएगा; वे द्वार को तोड़कर बाहर चले जाएंगे. उनका राजा उनके आगे-आगे जाएगा, स्वयं याहवेह उनका अगुआ होंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनके आगे-आगे बाड़े का तोड़नेवाला गया है, इसलिए वे भी उसे तोड़ रहे हैं, और फाटक से होकर निकले जा रहे हैं; उनका राजा उनके आगे-आगे गया अर्थात् यहोवा उनका सरदार और अगुआ है।