Micah 2:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us samay yah atyant shaek ka geet drashttant kee reeati par gaya jaega: ham to sarvanash ho gae vah mere logon ke bhag ko bigadta haai hay, vah use mujh se kitanee door kar deta haai! vah hamare khet balava karanevale ko de deta haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय लोग तेरी हँसी उड़ाएँगे। तेरे बारे मे लोग करूण गीत गायेंगे और वे कहेंगे: ‘हम बर्बाद हो गये! यहोवा ने मेरे लोगों की धरती छीन ली है और उसे दूसरे लोगों को दे दिया है। हाँ उसने मेरी धरती को मुझसे छीन लिया है। यहोवा ने हमारी धरती हमारे शत्रुओं के बीच बाँट दी है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस समय तुम्‍हारे वर्ग का कवि तुम्‍हारी ओर से निन्‍दात्‍मक कहावत कहेगा, वह छाती पीट-पीटकर विलाप करेगा। वह कहेगा, “हम बर्बाद हो गए! प्रभु के लोगों की पैतृक भूमि का अधिकार दूसरों के हाथ में जा रहा है, प्रभु उसको हमारे हाथ से छीन रहा है। हमें बन्‍दी बनानेवालों के हाथ में वह हमारे खेतों को बांट रहा है।”
Hindi Bible HHBD
उस समय यह अत्यन्त शोक का गीत दृष्टान्त की रीति पर गाया जाएगा: हम तो सर्वनाश हो गए; वह मेरे लोगों के भाग को बिगाड़ता है; हाय, वह उसे मुझ से कितनी दूर कर देता है! वह हमारे खेत बलवा करनेवाले को दे देता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस समय यह अत्यन्त शोक का गीत दृष्‍टान्त की रीति पर गाया जाएगा: “हमारा तो सर्वनाश हो गया; वह मेरे लोगों के भाग को बिगाड़ता है; हाय, वह उसे मुझ से कितनी दूर कर देता है! वह हमारे खेत बलवा करनेवाले को दे देता है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस दिन लोग तुम्हारा हंसी उड़ाएंगे; वे इस शोक गीत के साथ तुम्हें ताना मारेंगे: ‘हम पूर्णतः नाश हो गये हैं; मेरे लोगों की संपत्ति बांट दी गई है. परमेश्वर इसे मुझसे ले लेते हैं! वे हमारे खेत विश्‍वासघातियों को दे देते हैं.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस समय यह अत्यन्त शोक का गीत दृष्टान्त की रीति पर गाया जाएगा: “हमारा तो सर्वनाश हो गया; वह मेरे लोगों के भाग को बिगाड़ता है; हाय, वह उसे मुझसे कितनी दूर कर देता है! वह हमारे खेत बलवा करनेवाले को दे देता है।”