Micah 3:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he yakoob ke gharane ke pradhaano, he israael ke gharane ke nyayiyo, he nyay se dharana karanevalo aur sab seedhaee baton kee tteddhee-meddhee karanevalo, yah bat suno.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे याकूब के मुखियाओं, इस्राएल के शासकों तुम मेरी बात सुनो! तुम खरी राहों से घृणा करते हो! यदि कोई वस्तु सीधी हो तो तुम उसे टेढ़ी कर देते हो!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ याकूब वंश के अगुओ, ओ इस्राएल-वंशियों के शासको, यह सुनो! क्‍योंकि तुम न्‍याय से घृणा करते हो, तुम सरल को कुटिल बनाते हो,
Hindi Bible HHBD
हे याकूब के घराने के प्रधानों, हे इस्राएल के घराने के न्यायियो, हे न्याय से धृणा करनेवालो और सब सीधी बातों की टेढ़ी- मेढ़ी करनेवालो, यह बात सुनो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे याक़ूब के घराने के प्रधानो, हे इस्राएल के घराने के न्यायियो, हे न्याय से घृणा करनेवालो और सब सीधी बातों को टेढ़ी–मेढ़ी करनेवालो, यह बात सुनो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हे याकोब के अगुओ, हे इस्राएल के शासको, यह बात सुनो, तुम जो न्याय को तुच्छ समझते हो और सब सही बातों को बिगाड़ते हो;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे याकूब के घराने के प्रधानों, हे इस्राएल के घराने के न्यायियों, हे न्याय से घृणा करनेवालों और सब सीधी बातों को टेढ़ी-मेढ़ी करनेवालों, यह बात सुनो।