Micah 4:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu ve yahova kee kalpanaaen naheen janate, n usakee yuaktai samajhte haai, ki vah unhen aeesa battor lega jaaise khalihan men poole battore jate haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोगों की उनकी अपनी योजनाएँ हैं किन्तु उन्हें ऐसी उन बातों का पता नहीं जिनके विषय में यहोवा योजना बना रहा है। यहोवा उन लोगों को किसी विशेष प्रयोजन के लिये यहाँ लाया। वे लोग वैसे कुचल दिये जायेंगे जैसे खलिहान में अनाज की पूलियाँ कुचली जाती हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर ये राष्‍ट्र प्रभु के विचारों को नहीं जानते। ये प्रभु की योजना को नहीं समझते। जैसे पूले खलियान में इकट्ठे किए जाते हैं वैसे ही प्रभु ने उन्‍हें रौंदने के लिए एकत्र किया है।
Hindi Bible HHBD
परन्तु वे यहोवा की कल्पनाएं नहीं जानते, न उसकी युक्ति समझते हैं, कि वह उन्हें ऐसा बटोर लेगा जैसे खलिहान में पूले बटोरे जाते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु वे यहोवा की कल्पनाएँ नहीं जानते, न उसकी युक्‍ति समझते हैं, कि वह उन्हें ऐसा बटोर लेगा जैसे खलिहान में पूले बटोरे जाते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पर वे याहवेह के विचारों को नहीं जानते हैं; वे उसकी उस योजना को नहीं समझते, कि उसने उन्हें पूलियों के समान खलिहान में इकट्ठा किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु वे यहोवा की कल्पनाएँ नहीं जानते #, न उसकी युक्ति समझते हैं, कि वह उन्हें ऐसा बटोर लेगा जैसे खलिहान में पूले बटोरे जाते हैं।