Micah 4:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he siyyon, utt aur danv kar, maain tere seengon ko lohe ke, aur tere khuon kon peetal ke bana doonga or too bahut see jatiyon ko choorachoor karegee, or unakee kamai yahova ko aur unakee dhana-sampaiti prathvee ke prabhu ke liye arpan karegee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे सिय्योन की पुत्री, खड़ी हो और तू उन लोगों को कुचल दे! मैं तुम्हें बहुत शक्तिशाली बनाऊँगा। तू ऐसी होगी जैसे तेरे लोहे के सींग हो। तू ऐसी होगी जैसे तेरे काँसे के खुर हो। तू मार—मार कर बहुत सारे लोगों की धज्जियाँ उड़ा देगी। “तू उनके धन को यहोवा को अर्पित करेगी। तू उनके खजाने, सारी धरती के यहोवा को अर्पित करेगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ सियोन नगरी! उठ, और दंवरी कर। मैं तेरे सींग लोहे के, और तेरे खुर पीतल के बनाऊंगा। तब तू अनेक देशों को रौंदेगी। तू उनकी लूट प्रभु के सम्मुख अर्पित करेगी, तू उनकी धन-सम्पत्ति सम्पूर्ण पृथ्वी के स्वामी को चढ़ाएगी।
Hindi Bible HHBD
हे सिरयोन, उठ और दांव कर, मैं तेरे सींगों को लोहे के, और तेरे खुओं कों पीतल के बना दूंगा; ओर तू बहुत सी जातियों को चूरचूर करेगी, ओर उनकी कमाई यहोवा को और उनकी धन- सम्पित्ति पृथ्वी के प्रभु के लिये अर्पण करेगी।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे सिय्योन, उठ और दाँवनी कर, मैं तेरे सींगों को लोहे के, और तेरे खुरों को पीतल के बना दूँगा; और तू बहुत सी जातियों को चूर चूर करेगी, और उनकी कमाई यहोवा को और उनकी धन–सम्पत्ति पृथ्वी के प्रभु के लिये अर्पण करेगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“हे ज़ियोन की बेटी, उठ और दांवनी कर, क्योंकि मैं तुम्हें लोहे के सींग दूंगा; मैं तुम्हें पीतल के खुर दूंगा, और तुम बहुत सी जातियों को टुकड़े-टुकड़े कर दोगी.” तुम उनकी लूटी गई चीज़ें याहवेह को, और उनकी संपत्ति सारे पृथ्वी के प्रभु को अर्पित करोगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे सिय्योन, उठ और दाँवनी कर, मैं तेरे सींगों को लोहे के, और तेरे खुरों को पीतल के बना दूँगा; और तू बहुत सी जातियों को चूर-चूर करेगी, ओर उनकी कमाई यहोवा को और उनकी धन-सम्पत्ति पृथ्वी के प्रभु के लिये अर्पण करेगी।