Micah 4:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ab too kyon chillatee haai? kya tujh men koi raja naheen raha? kya tera yuaktai karanevala nash ho gaya, jis se jachcha sree kee nain tujhe peeda utttee haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब तुम क्यों इतने ऊँचे स्वर में पुकार रहे हो? क्या तुम्हारा राजा जाता रहा है? क्या तुमने अपना मुखिया खो दिया है? तुम ऐसे तड़प रहे हो जैसे कोई स्त्री प्रसव के काल में तड़पती है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ यरूशलेम नगरी! तू गला फाड़कर चिल्लाती क्यों है? क्या तेरे यहाँ कोई राजा नहीं है? क्या तेरे सलाहकार मर गए जिसके कारण तू गर्भवती स्त्री के समान प्रसव-पीड़ा से तड़प रही है?
Hindi Bible HHBD
अब तू क्यों चिल्लाती है? क्या तुझ में कोई राजा नहीं रहा? क्या तेरा युक्ति करनेवाला नाश हो गया, जिस से जच्चा स्त्री की नाईं तुझे पीड़ा उठती है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अब तू क्यों चिल्लाती है? क्या तुझ में कोई राजा नहीं रहा? क्या तेरा युक्ति करनेवाला नष्ट हो गया, जिस से ज़च्चा स्त्री के समान तुझे पीड़ा उठती है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम उच्च स्वर में क्यों चिल्ला रही हो, क्या तुम्हारा कोई राजा नहीं है? क्या तुम्हारा शासन करनेवाला नाश हो गया है, कि तुम जच्चा स्त्री के समान दर्द से छटपटा रही हो?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अब तू क्यों चिल्लाती है? क्या तुझ में कोई राजा नहीं रहा? क्या तेरा युक्ति करनेवाला नष्ट हो गया, जिससे जच्चा स्त्री के समान तुझे पीड़ा उठती है?