Micah 5:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ab he bahut dalon kee svaminee, dal bandha-bandhakar ikatthee ho, kyonki us ne ham logon ko ghor liya haai ve israael ke nyayee ke gal par sontta marenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे सुदृढ़ नगर, अब तू अपने सैनिकों को एकत्र कर। शत्रु आक्रमण करने को हमें घेर रहे हैं! वे इस्राएल के न्यायाधीश के मुख पर अपने सोटे से प्रहार करेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ सैन्‍य-नगरी! अब तू दीवार से घिर गई है, शत्रुओं ने हमारे विरुद्ध घेराबन्‍दी की है। वे छड़ी से इस्राएल के शासक के गाल पर प्रहार करेंगे।
Hindi Bible HHBD
अब हे बहुत दलों की स्वामिनी, दल बान्ध- बान्धकर इकट्ठी हो, क्योंकि उस ने हम लोगों को घेर लिया है; वे इस्राएल के न्यायी के गाल पर सोंटा मारेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अब हे बहुत दलों की स्वामिनी, दल बाँध–बाँधकर इकट्ठी हो, क्योंकि उस ने हम लोगों को घेर लिया है; वे इस्राएल के न्यायी के गाल पर सोंटा मारेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हे सैन्य-दलों के शहर, अपने सैनिकों को क़तार में कर लो, क्योंकि हमारे विरुद्ध एक घेरा डाला गया है. वे इस्राएल के शासक के गाल पर लाठी से प्रहार करेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अब हे बहुत दलों के नगर, दल बाँध बाँधकर इकट्ठे हो, क्योंकि उसने हम लोगों को घेर लिया है; वे इस्राएल के न्यायी के गाल पर सोंटा मारेंगे।