Micah 5:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is karan vah unako us samay tak tyage rahega, jab tak jachcha utpann n kare tab israaeliyon ke pas usake bache huae bhai lauttkar un se mil jaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा अपने लोगों को उनके शत्रुओं के हाथ में सौंप देगा। वे उस समय तक वही पर बने रहेंगे जब तक वह स्त्री अपने बच्चे को जन्म नहीं देती। फिर उसके बन्धु जो अब तक जीवित हैं, लौटकर आयेंगे। वे इस्राएल क लोगों के पास लौटकर आयेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब तक गर्भवती स्‍त्री बालक को जन्‍म न देगी, तब तक प्रभु इस्राएल को त्‍यागे रहेगा। उसके पश्‍चात् शेष इस्राएली अपने जाति-भाई-बहिनों के पास लौट आएंगे।
Hindi Bible HHBD
इस कारण वह उनको उस समय तक त्यागे रहेगा, जब तक जच्चा उत्पन्न न करे; तब इस्राएलियों के पास उसके बचे हुए भाई लौटकर उन से मिल जाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण वह उनको उस समय तक त्यागे रहेगा, जब तक ज़च्‍चा उत्पन्न न करे; तब इस्राएलियों के पास उसके बचे हुए भाई लौटकर उन से मिल जाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये इस्राएल को उस समय तक त्याग दिया जाएगा, जब तक वह जो प्रसव पीड़ा में है, एक बालक को जन्म नहीं दे देती, और उसके बाकी भाई इस्राएलियों से मिल जाने के लिये लौट नहीं जाते.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण वह उनको उस समय तक त्यागे रहेगा, जब तक जच्चा उत्पन्न न करे; तब इस्राएलियों के पास उसके बचे हुए भाई लौटकर उनसे मिल जाएँगे।