Micah 5:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur vah khda hokar yahova kee dee hui shaaktai se, aur apane parameshvar yahova ke nam ke pratap se, unakee charavahee karega. aur ve suraakshiat rahenge, kyonki ab vah prathvee kee chhor tak mahana ttharega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब इस्राएल का शासक खड़ा होगा और भेड़ों के झुण्ड को चरायेगा। यहोवा की शक्ति से वह उनको राह दिखायेगा। वह यहोवा परमेश्वर के अदभुत नाम की शक्ति से उनको राहें दिखायेगा। वहाँ शान्ति होगी, क्योंकि ऐसे उस समय में उसकी महिमा धरती के छोरों तक पहुँच जायेगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आनेवाला व्यक्‍ति प्रभु की सामर्थ्य से, अपने प्रभु परमेश्‍वर के महान नाम से प्रकट होगा और अपने रेवड़ को चराएगा। इस्राएली सुरक्षित जीवन व्‍यतीत करेंगे, क्‍योंकि वह पृथ्‍वी के सीमांतों तक महान होगा।
Hindi Bible HHBD
और वह खड़ा होकर यहोवा की दी हुई शक्ति से, और अपने परमेश्वर यहोवा के नाम के प्रताप से, उनकी चरवाही करेगा। और वे सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि अब वह पृथ्वी की छोर तक महान् ठहरेगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वह खड़ा होकर यहोवा की दी हुई शक्‍ति से, और अपने परमेश्‍वर यहोवा के नाम के प्रताप से, उनकी चरवाही करेगा। वे सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि अब वह पृथ्वी की छोर तक महान् ठहरेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह याहवेह के बल से, याहवेह अपने परमेश्वर के नाम के प्रताप से उठ खड़ा होगा और अपने झुंड की देखरेख करेगा. और वे सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि तब पृथ्वी की छोर तक लोग उसकी महानता को जानेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वह खड़ा होकर # यहोवा की दी हुई शक्ति से, और अपने परमेश्वर यहोवा के नाम के प्रताप से, उनकी चरवाही करेगा। और वे सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि अब वह पृथ्वी की छोर तक महान ठहरेगा।