Micah 5:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yakoob ke bache huae log jaatiyon men aur desh desh ke logon ke beech aeese honge jaaise vanapashuuon men sinh, va bhed-bakaariyon ke jhundon men javan sinh hota haai, kyonaki jab vah unake beech men se jaa, to latadta aur faadta jaaega, aur koi bacha n sakega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बहुत से लोगों के बीच याकूब के बचे हुए लोग उस सिंह जैसे होंगे जो जंगल के पशुओं के बीच होता है। जब सिंह बीच से गुजरता है तो वह वहीं जाता है, जहाँ वह जाना चाहता है। वह पशु पर टूट पड़ता है और उस पशु को कोई बचा नहीं सकता है। उसके बचे हुए लोग ऐसे ही होंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब अनेक राष्ट्रों से घिरे हुए, अनेक देशों से घिरे हुए शेष याकूब-वंशीय जंगल में जानवरों के राजा सिंह के समान होंगे, भेड़-बकरियों के मध्य जवान सिंह होंगे जो जहां-जहां जाता है, वहां-वहां तहलका मचाता है। वह हर पशु को चीर-फाड़ देता है। उसके हाथ से बचाने वाला कोई नहीं होता।
Hindi Bible HHBD
और याकूब के बचे हुए लोग जातियों में और देश देश के लोगों के बीच ऐसे होंगे जैसे वनपशुओं में सिंह, वा भेड़- बकरियों के झुण्डों में जवान सिंह होता है, क्योंकि जब वह उनके बीच में से जाए, तो लताड़ता और फाड़ता जाएगा, और कोई बचा न सकेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
याक़ूब के बचे हुए लोग जातियों में और देश देश के लोगों के बीच ऐसे होंगे जैसे वनपशुओं में सिंह, या भेड़–बकरियों के झुण्डों में जवान सिंह होता है, क्योंकि जब वह उनके बीच में से जाए, तो लताड़ता और फाड़ता जाएगा, और कोई बचा न सकेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याकोब का बचा भाग जातियों के बीच और लोगों के बीच ऐसा होगा, जैसा एक सिंह जंगली जानवरों के बीच होता है, और एक जवान सिंह जो भेड़ों के झुंड के बीच होता है, और वह उनके मध्य से जाते हुए उन पर झपटता है और उनको फाड़ डालता है, और कोई उन्हें बचा नहीं सकता.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और याकूब के बचे हुए लोग जातियों में और देश-देश के लोगों के बीच ऐसे होंगे जैसे वन-पशुओं में सिंह, या भेड़-बकरियों के झुण्डों में जवान सिंह होता है, क्योंकि जब वह उनके बीच में से जाए, तो लताड़ता और फाड़ता जाएगा, और कोई बचा न सकेगा।