Micah 6:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo bat yahova kahata haai, use suno: uttkar, pahadon ke samhane vadavivad kar, aur tteele bhee teree sunane paaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो यहोवा कहता है, उस पर तुम कान दो। “तुम पहाड़ों के सामने खड़े हो जाओ और फिर उनको कथा का अपना पक्ष सुनाओ, पहाड़ों को तुम अपनी कहानी सुनाओ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सुन, प्रभु क्‍या कहता है! उठ, पहाड़ों के सम्‍मुख अपना पक्ष प्रस्‍तुत कर, पहाड़ियां भी तेरी बात सुनें।
Hindi Bible HHBD
जो बात यहोवा कहता है, उसे सुनो: उठकर, पहाड़ों के साम्हने वादविवाद कर, और टीले भी तेरी सुनने पाएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो बात यहोवा कहता है, उसे सुनो: उठकर, पहाड़ों के सामने वादविवाद कर, और टीले भी तेरी सुनने पाएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सुनो कि याहवेह क्या कहते हैं: “उठो, और पर्वतों के आगे मेरा मामला रखो; पहाड़ियां सुनें कि तुम क्या कहते हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो बात यहोवा कहता है, उसे सुनो उठकर, पहाड़ों के सामने वाद विवाद कर, और टीले भी तेरी सुनने पाएँ।