Micah 6:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he pahado, aur he prathvee kee attl nev, yahova ka vadaavivad suno, kyonki yahova ka apanee praja ke sath mukama haai, aur vah israael se vadavivad karata haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा को अपने लोगों से एक शिकायत है। पर्वतों, तुम यहोवा की शिकायत को सुनो। धरती की नीवों, यहोवा की शिकायत को सुनो। वह प्रमाणित करेगा कि इस्राएल दोषी हैं!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ पहाड़ो, प्रभु का अभियोग सुनो, ओ पृथ्‍वी की शाश्‍वत नींवो, प्रभु का अभियोग सुनो। प्रभु को इस्राएल से एक शिकायत है। वह उस पर मुकदमा चलाएगा।
Hindi Bible HHBD
हे पहाड़ों, और हे पृथ्वी की अटल नेव, यहोवा का वादविवाद सुनो, क्योंकि यहोवा का अपनी प्रजा के साथ मुक मा है, और वह इस्राएल से वादविवाद करता है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे पहाड़ो, और हे पृथ्वी की अटल नींव, यहोवा का वादविवाद सुनो, क्योंकि यहोवा का अपनी प्रजा के साथ मुक़द्दमा है, और वह इस्राएल से वादविवाद करता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“हे पर्वतों, याहवेह के द्वारा लगाये आरोपों पर ध्यान दो; हे पृथ्वी के अटल नींव, तुम भी सुनो. क्योंकि याहवेह का अपने लोगों के विरुद्ध एक मुकद्दमा है; वे इस्राएल के विरुद्ध एक मामला दायर कर रहे हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे पहाड़ों, और हे पृथ्वी की अटल नींव, यहोवा का वाद विवाद सुनो, क्योंकि यहोवा का अपनी प्रजा के साथ मुकद्दमा है, और वह इस्राएल से वाद-विवाद करता है।