Micah 7:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
too yakoob ke vishay men vah sachchai, aur ibraaheem ke vishay men vah karoona pooree karega, jis kee shapath too praachaeenakal ke dinon se lekar ab tak hamare pitaron se khata aya haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याकूब के हेतु तू सच्चा होगा। इब्राहीम के हेतु तू दयालु होगा, तूने ऐसी ही प्रतिज्ञा बहुत पहले हमारे पूर्वजो के साथ की थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू याकूब-वंशियों पर अपनी सच्‍चाई प्रकट करेगा, और अब्राहम के कुल पर करुणा, जैसी तूने प्राचीन काल में हमारे पूर्वजों से शपथ खाई थी।
Hindi Bible HHBD
तू याकूब के विषय में वह सच्चई, और इब्राहीम के विषय में वह करूणा पूरी करेगा, जिस की शपथ तू प्राचीनकाल के दिनों से लेकर अब तक हमारे पितरों से खाता आया है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू याक़ूब के विषय में वह सच्‍चाई, और अब्राहम के विषय में वह करुणा पूरी करेगा, जिस की शपथ तू प्राचीनकाल के दिनों से लेकर अब तक हमारे पितरों से खाता आया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आप उस शपथ के अनुरूप, जो आपने वर्षों पहले हमारे पूर्वजों से की थी, याकोब के लोगों के प्रति विश्वासयोग्य बने रहेंगे, और अब्राहाम के वंशजों को अपना प्रेम दिखाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू याकूब के विषय में वह सच्चाई, और अब्राहम के विषय में वह करुणा पूरी करेगा, जिसकी शपथ तू प्राचीनकाल के दिनों से लेकर अब तक हमारे पितरों से खाता आया है।