Nahum 1:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova ne tere vishay men yah agyaa dee haai ki age ko tera vansh n chale maain tere devalayon men se ddhlee aur gaddhee hui mooraton ko katt daloonga, maain tere liye kabar khodoonga, kyonki too neech haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे अश्शूर के राजा, तेरे विषय में यहोवा ने यह आदेश दिया है: “तेरा नाम ले ऐसा कोई भी वंशज न रहेगा। तेरी खुदी हुई मूर्तियाँ और धातु की मूर्तियाँ मैं नष्ट कर दूँगा जो तेरे देवताओं के मन्दिरों में रखे हुए हैं। मैं तेरे लिये कब्र बना रहा हूँ क्योंकि तेरा अंत आ रहा है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ नीनवे के राजा! तेरे सम्बन्ध में प्रभु ने मुझे यह आदेश दिया है: ‘तेरे नाम को चलानेवाला अब तेरे वंश में उत्पन्न न होगा। धातु की मूर्तियों को, पत्थर और लकड़ी की प्रतिमाओं को मैं तेरे देवालयों में नष्ट कर दूंगा। मैं तेरे लिए कबर खोदूंगा; क्योंकि तू दुराचारी है।’
Hindi Bible HHBD
यहोवा ने तेरे विषय में यह आज्ञा दी है कि आगे को तेरा वंश न चले; मैं तेरे देवालयों में से ढली और गढ़ी हुई मूरतों को काट डालूंगा, मैं तेरे लिये कबर खोदूंगा, क्योंकि तू नीच है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा ने तेरे विषय में यह आज्ञा दी है: “आगे को तेरा वंश न चले; मैं तेरे देवालयों में से ढली और गढ़ी हुई मूरतों को काट डालूँगा, मैं तेरे लिये कबर खोदूँगा, क्योंकि तू नीच है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हे नीनवेह, याहवेह ने तुम्हारे बारे में एक आज्ञा दी है: “तुम्हारा वंश चलाने के लिये तुम्हारी कोई संतान न होगी. मैं तुम्हारे देवताओं के मंदिर में रखी तुम्हारी पूजने की वस्तु और मूर्तियों को नष्ट कर डालूंगा. मैं तुम्हारी कब्र खोदूंगा, क्योंकि तुम दुष्ट हो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा ने तेरे विषय में यह आज्ञा दी है “आगे को तेरा वंश न चले; मैं तेरे देवालयों में से ढली और गढ़ी हुई मूरतों को काट डालूँगा, मैं तेरे लिये कब्र खोदूँगा, क्योंकि तू नीच है।”