Nahum 1:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova jal uttnevala aur badala lenevala ishvar haai yahova badala lenevala aur jalajalahatt karanevala haai yahova apane draehiyon se badala leta haai, aur apane shatrauon ka pap naheen boolata.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा जलन रखने वाला परमेश्वर है। यहोवा अपराधी लोगों को दण्ड देता है। और यहोवा बहुत कुपित है! यहोवा अपने शत्रुओं को दण्ड देता है। वह अपने बैरियों पर क्रोधित रहता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ईष्र्यालु परमेश्वर है; वह प्रतिशोधी है। प्रभु प्रतिशोधी है; वह क्रोध से परिपूर्ण है। प्रभु अपने बैरियों से प्रतिशोध लेता है; वह अपने शत्रुओं से क्रोधपूर्ण व्यवहार करता है।
Hindi Bible HHBD
यहोवा जल उठनेवाला और बदला लेनेवाला ईश्वर है; यहोवा बदला लेनेवाला और जलजलाहट करनेवाला है; यहोवा अपने द्रोहियों से बदला लेता है, और अपने शत्रुओं का पाप नहीं भूलता।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा जल उठनेवाला और बदला लेनेवाला ईश्वर है; यहोवा बदला लेनेवाला और जलजलाहट करनेवाला है; यहोवा अपने द्रोहियों से बदला लेता है, और अपने शत्रुओं का पाप नहीं भूलता ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह जलन रखनेवाले और बदला लेनेवाले परमेश्वर हैं; याहवेह बदला लेनेवाले तथा बहुत क्रोधी हैं. याहवेह अपने शत्रुओं से बदला लेते हैं और अपना कोप अपने शत्रुओं पर प्रगट करते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा जलन रखनेवाला और बदला लेनेवाला परमेश्वर है; यहोवा बदला लेनेवाला और जलजलाहट करनेवाला है; यहोवा अपने द्रोहियों से बदला लेता है, और अपने शत्रुओं का पाप नहीं भूलता।