Nahum 1:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova vilamb se krodha karanevala aur bada shaaktaiman haai vah doshaee ko kisee prakar nirdosh n ttharaaega.. yahova bavandr aur andhaee men hokar chalata haai, aur badal usake panvon kee dhooli haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा धैर्यशील है, किन्तु साथ ही वह बहुत महा सामर्थी है! और यहोवा अपराधी लोगों को दण्ड देता है। वह उन्हें ऐसे ही छुट कर नहीं चले जाने देगा। देखो, यहोवा दुर्जनों को दण्ड देने आ रहा है। वह अपनी शक्ति दिखाने के लिये बवण्डरों और तूफानों को काम में लायेगा। मनुष्य तो धरती पर मिट्टी में चलता है, किन्तु यहोवा मेघों पर विचरता है!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु विलम्‍ब-क्रोधी और महाशक्‍तिशाली है। प्रभु निस्‍सन्‍देह अपराधी को बिना दण्‍ड दिए नहीं छोड़ेगा। प्रभु का राजमार्ग चक्रवात और तूफान हैं, उसके चरणों की धूल मेघों के दल हैं।
Hindi Bible HHBD
यहोवा विलम्ब से क्रोध करनेवाला और बड़ा शक्तिमान है; वह दोषी को किसी प्रकार निर्दोष न ठहराएगा।। यहोवा बवंडर और आंधी में होकर चलता है, और बादल उसके पांवों की धूलि है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा विलम्ब से क्रोध करनेवाला और बड़ा शक्‍तिमान है; वह दोषी को किसी प्रकार निर्दोष न ठहराएगा। यहोवा बवण्डर और आँधी में होकर चलता है, और बादल उसके पाँवों की धूल हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह क्रोध करने में धीमा पर बड़े सामर्थ्यी हैं; याहवेह दुष्टों को दंड देने में पीछे न हटेंगे. उनका मार्ग बवंडर और आंधी में से होकर जाता है, और बादल उनके पैरों की धूल है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा विलम्ब से क्रोध करनेवाला और बड़ा शक्तिमान है #; वह दोषी को किसी प्रकार निर्दोष न ठहराएगा। यहोवा बवंडर और आँधी में होकर चलता है, और बादल उसके पाँवों की धूल हैं।