Nahum 1:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usake krodha ka samhana kaun kar sakata haai? aur jab usaka krodha bhdkata haai, tab kaun tthar sakata haai? usakee jalajalahatt ag kee nain bhdk jatee haai, aur chattanen usakee shaktai se fatt fattkar giratee haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा के महाकोप का सामना कोई नहीं कर सकता, कोई भी उसका भयानक कोप नहीं सह सकता। उसका क्रोध आग सा धधकेगा। जब वह पधारेगा तब चट्टानें चटकेंगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु के क्रोध के सम्‍मुख कौन खड़ा रह सकता है? उसकी क्रोधाग्‍नि को कौन सह सकता है? उसका कोप अग्‍नि की तरह बरसता है, और प्रभु के सामने चट्टानें फूट जाती हैं।
Hindi Bible HHBD
उसके क्रोध का साम्हना कौन कर सकता है? और जब उसका क्रोध भड़कता है, तब कौन ठहर सकता है? उसकी जलजलाहट आग की नाईं भड़क जाती है, और चट्टानें उसकी शक्ति से फट फटकर गिरती हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके क्रोध का सामना कौन कर सकता है? और जब उसका क्रोध भड़कता है, तब कौन ठहर सकता है? उसकी जलजलाहट आग के समान भड़क जाती है, और चट्टानें उसकी शक्‍ति से फट फटकर गिरती हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनके क्रोध का सामना कौन कर सकता है? उनके भयंकर क्रोध को कौन सह सकता है? उनका कोप आग की तरह भड़कता है; उनके सामने चट्टानें चूर-चूर हो जाती हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके क्रोध का सामना कौन कर सकता है? और जब उसका क्रोध भड़कता है, तब कौन ठहर सकता है? उसकी जलजलाहट आग के समान भड़क जाती है, और चट्टानें उसकी शक्ति से फट फटकर गिरती हैं।