Nahum 3:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ghair jane ke dinon ke liye panee bhr le, aur gaddhon ko adhaik draddh kara keechad le akar gara latad, aur bhtthe ko saja!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तू पानी इकट्ठा कर और उसे अपने नगर के भीतर जमा कर ले। क्योंकि शत्रु के सैनिक तेरे नगर को घेर लेंगे। वे नगर के भीतर किसी भी व्यक्ति को खाना—पानी नहीं लाने देंगे। अपनी सुरक्षा को मज़बूत बना! और अधिक ईटें बनाने के लिए मिट्टी ले! गारा बना और ईटें बनाने के लिए साँचे ले।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
चाहे तू घेराबन्‍दी के समय के लिए, पानी की व्‍यवस्‍था कर ले, सुदृढ़ मोर्चाबन्‍दी कर ले, ईंट बनाने के लिए मिट्टी गूंध ले, ईंटों के सांचे ले आए,
Hindi Bible HHBD
घिर जाने के दिनों के लिये पानी भर ले, और गढ़ों को अधिक दृढ़ कर; कीचड ले आकर गारा लताड़, और भट्ठे को सजा!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
घिर जाने के दिनों के लिये पानी भर ले, और गढ़ों को अधिक दृढ़ कर; कीचड़ में आकर गारा लताड़ और भट्ठे को सजा!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अपने सैनिकों के लिए पानी भर लो, अपनी सुरक्षा को मजबूत करो! मिट्टी को इकट्ठा करो, पैरों से कुचलकर उसका गारा बना डालो, ईंट बनाने के काम को सुधारो!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
घिर जाने के दिनों के लिये पानी भर ले, और गढ़ों को अधिक दृढ़ कर; कीचड़ में आकर गारा लताड़, और भट्ठे को सजा!