Nahum 3:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tere mukuttdhaaree log ttiiddayon ke saman, aur senapati ttiiddayon ke dalon sareekhe ttharenge jo jade ke din men badon par ttkaite haai, parantu jab soorya dikhai deta haai tab bhag jate haain aur koi naheen janata ki ve kahan gaae..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तेरे सरकारी हाकिम भी टिड्डियों जैसे ही हैं। ये उन टिड्डियों के समान हैं जो ठण्डे के दिन एक चट्टान पर बैठ जाती है, किन्तु जब सूरज चढ़ने लगता है और चट्टान गर्म होने लगती है तो वह कहीं दूर उड़ जाती है। कोई नहीं जानता, वे कहाँ चली गयीं! तेरे हाकिम भी ऐसे ही होंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तेरे शासक टिड्डियों की तरह हैं, तेरे सचिव टिड्डी-दल के बादल हैं, जो ठंड के दिनों में दीवारों की आड़ में पड़े रहते हैं; जब सूर्य निकलता है तब वे उड़ जाते हैं; किसी को मालूम नहीं होता कि वे कहां गए।
Hindi Bible HHBD
तेरे मुकुटधारी लोग टिडि्डयों के समान, और सेनापति टिडि्डयों के दलों सरीखे ठहरेंगे जो जाड़े के दिन में बाड़ों पर टिकते हैं, परन्तु जब सूर्य दिखाई देता है तब भाग जाते हैं; और कोई नहीं जानता कि वे कहां गए।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरे मुकुटधारी लोग टिड्डियों के समान, और तेरे सेनापति टिड्डियों के दलों सरीखे ठहरेंगे जो जाड़े के दिन में बाड़ों पर टिकते हैं, परन्तु जब सूर्य दिखाई देता है तब भाग जाते हैं; और कोई नहीं जानता कि वे कहाँ गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारे पहरेदार टिड्डियों के समान हैं, तुम्हारे अधिकारी टिड्डियों के झुंड के समान हैं जो ठंडे दिन में दीवारों पर अपना बसेरा बनाते हैं, पर जब सूर्योदय होता है तो वे उड़ जाते हैं, और कोई नहीं जानता कि वे कहां जाते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरे मुकुटधारी लोग टिड्डियों के समान, और तेरे सेनापति टिड्डियों के दलों सरीखे ठहरेंगे जो जाड़े के दिन में बाड़ों पर टिकते हैं, परन्तु जब सूर्य दिखाई देता है तब भाग जाते हैं; और कोई नहीं जानता कि वे कहाँ गए।