Nahum 3:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yah sab us aati sundar veshya, aur nipun ttonahin ke chhnaiale ke dara jaati-jati ke logon ko, aur ttone ke dara kula-kul ke logon ko bech dalatee haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह सब कछ नीनवे के कारण घटा है। नीनवे उस वेश्या सी है जो कभी तृप्ति नहीं होती, उसको और अधिक, और अधिक चाहिये था। उसने अपने को बहुत सारे देशों को बेच दिया था और उसने उनको अपना दास बनाने को जादू चलाया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह विनाश क्यों हुआ? इसलिए कि वेश्या ने उस सुन्दर और जादूगरनी वेश्या ने अत्यधिक वेश्यावृत्ति की थी। उसने अपनी वेश्यावृत्ति से राष्ट्रों को फंसाया था, अपने जादू से अनेक देशों को लुभाया था।
Hindi Bible HHBD
यह सब उस अति सुन्दर वेश्या, और निपुण टोनहिन के छिनाले के द्वारा जाति- जाति के लोगों को, और टोने के द्वारा कुल- कुल के लोगों को बेच डालती है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह सब उस अति सुन्दर वेश्या, और निपुण टोनहिन के छिनाले की बहुतायत के कारण हुआ, जो छिनाले के द्वारा जाति–जाति के लोगों को, और टोने के द्वारा कुल–कुल के लोगों को बेच डालती है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ये सब उस एक वेश्या के लम्पट वासना के कारण से है, जो लुभानेवाली और जादू-टोने की स्वामिनी है, जो जाति-जाति के लोगों को अपने वेश्यावृत्ति से और अपने जादू-टोने से लोगों को गुलाम बना लेती है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह सब उस अति सुन्दर वेश्या, और निपुण टोनहिन के छिनाले की बहुतायत के कारण हुआ, जो छिनाले के द्वारा जाति-जाति के लोगों को, और टोने के द्वारा कुल-कुल के लोगों को बेच डालती है।