Nahum 3:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kya too amon nagaree se baddhkar haai, jo naharon ke beech basee thee, aur usake liye kila aur shaharapanah ka kam deta tha?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नीनवे, क्या तू नील नदी के तट पर बसी अमोन से उत्तम है नहीं! अमोन के चारों ओर भी पानी हुआ करता था। अमोन इस पानी का इस्तेमाल स्वंय को शत्रु से बचाने के लिये खाई के रूप में किया करता था। इस पानी का उपयोग वह एक परकोटे के रूप में भी करता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्‍या तू नो-आमोन नगरी से बेहतर है? वह नील नदी के तट पर, जल से घिरी हुई थी। उसका परकोटा सागर था, और उसकी शहरपनाह नदी का जल।
Hindi Bible HHBD
क्या तू अमोन नगरी से बढ़कर है, जो नहरों के बीच बसी थी, और उसके लिये किला और शहरपनाह का काम देता था?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्या तू अमोन नगरी से बढ़कर है, जो नहरों के बीच बसी थी, और उसके चारों ओर जल था, और महानद उसके लिये किला और शहरपनाह का काम देता था?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या तुम उस थेबेस नगर से बेहतर हो, जो नील नदी के तट पर बसा है, और जो चारों ओर से पानी से घिरा हुआ है? नदी उसकी सुरक्षा थी, और पानी उसके लिए दीवार के समान था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्या तू अमोन नगरी # से बढ़कर है, जो नहरों के बीच बसी थी, और उसके चारों ओर जल था, और महानद उसके लिये किला और शहरपनाह का काम देता था?