Nehemiah 1:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab hananee nam mera aek bhai aur yahooda se aae huae kai aek purush aae tab maain ne un se un bache huae yahoodiyon ke vishay jo bandhauai se choott gaae the, aur yarooshalem ke vishy men poochha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं जब अभी शूशन में ही था तो हनानी नाम का मेरा एक भाई और कुछ अन्य लोग यहूदा से वहाँ आये। मैंने उनसे वहाँ रह रहे यहूदियों के बारे में पूछा। ये वे लोग थे जो बंधुआपन से बच निकले थे और अभी तक यहूदा में रह रहे थे। मैंने उनसे यरूशलेम नगरी के बारे में भी पूछा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब हनानी नामक मेरा एक भाई-बन्‍धु तथा उसके साथ कई अन्‍य लोग यहूदा प्रदेश से आए। मैंने उनसे यरूशलेम नगर तथा निष्‍कासन से लौटे हुए यहूदियों के विषय में, जो जीवित बच गए थे, पूछताछ की।
Hindi Bible HHBD
तब हनानी नाम मेरा एक भाई और यहूदा से आए हुए कई एक पुरूष आए; तब मैं ने उन से उन बचे हुए यहूदियों के विषय जो बन्धुआई से छूट गए थे, और यरूशलेम के विष्य में पूछा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब हनानी नामक मेरा एक भाई और यहूदा से आए हुए कई एक पुरुष आए; तब मैं ने उन से उन बचे हुए यहूदियों के विषय जो बँधुआई से छूट गए थे, और यरूशलेम के विषय में पूछा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहूदिया से कुछ लोग मेरे एक रिश्तेदार हनानी के साथ आए; मैंने उनसे येरूशलेम के बारे में और उन यहूदियों के बारे में जानकारी पाई, जो बंधुआई से बच निकले थे और जो अब जीवित थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब हनानी नामक मेरा एक भाई और यहूदा से आए हुए कई एक पुरुष आए; तब मैंने उनसे उन बचे हुए यहूदियों के विषय जो बँधुआई से छूट गए थे, और यरूशलेम के विषय में पूछा।