Nehemiah 10:32 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir ham logon ne aeesa niyam bandha liya jis se ham ko apane parameshvar ke bhvan kee upasana ke liye aek aek tihai shokel dena padega
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“परमेश्वर के भवन का ध्यान रखने के लिये उसके आदेशों पर चलने के उत्तरदायित्व को हम ग्रहण करेंगे। हम हर साल एक तिहाई शेकेल हमारे परमेश्वर के सम्मान में भवन की सेवा, उपासना को बढ़ावा देने के लिये दिया करेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘हम प्रतिज्ञा करते हैं कि हम अपने परमेश्वर के भवन की सेवा में प्रतिवर्ष चांदी का एक तिहाई सिक्का देंगे।
Hindi Bible HHBD
फिर हम लोगों ने ऐसा नियम बान्ध लिया जिस से हम को अपने परमेश्वर के भवन की उपासना के लिये एक एक तिहाई शेकेल देना पड़ेगो
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“फिर हम लोगों ने ऐसा नियम बाँध लिया जिससे हम को अपने परमेश्वर के भवन की उपासना के लिये प्रतिवर्ष एक एक तिहाई शेकेल देना पड़ेगा:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हमने खुद अपने ऊपर यह जवाबदारी भी ले ली कि हम हर साल एक तिहाई शेकेल का दान दिया करेंगे, कि यह परमेश्वर के भवन में सेवा के लिए इस्तेमाल किया जाए;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर हम लोगों ने ऐसा नियम बाँध लिया जिससे हमको अपने परमेश्वर के भवन की उपासना के लिये प्रतिवर्ष एक-एक तिहाई शेकेल देना पड़ेगा: